भारतीय परिवारों में निवेश का सच: केवल 10% निवेशक, ज्यादातर लोग सीमित जानकारी के साथ
व्यापार: शेयर बाजार के रिकॉर्ड स्तर, आईपीओ बाजार की धूम व म्यूचुअल फंड की संपत्तियां नई ऊंचाई पर जाने के बीच पूंजी बाजार नियामक सेबी का एक चौंकाने वाला सर्वेक्षण आया है। देश का केवल 10 फीसदी परिवार ही प्रतिभूतियों में निवेश करता है। 63 फीसदी परिवार ऐसे हैं जिनको बाजार के कम से कम एक उत्पाद की जानकारी होती है।
सेबी ने वित्तीय उत्पादों और बाजार की पहुंच की जानकारी के लिए एक सर्वे किया है। इसमें 90,000 से ज्यादा सैंपल लिए गए हैं। यह सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में किया गया है। सभी 5 लाख शहर कवर किए गए हैं। प्रतिभूतियों में शहरी भागीदारी 15 प्रतिशत रही। ग्रामीण क्षेत्रों में यह केवल 6 प्रतिशत थी। जागरुकता के मामले में 20.7 प्रतिशत परिवारों की भागीदारी के साथ दिल्ली सबसे आगे रही। गुजरात 15.4 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
हालांकि, सर्वेक्षण में बताया गया कि केवल 36 फीसदी निवेशकों को ही प्रतिभूति बाजारों की सामान्य जानकारी है। इससे निरंतर वित्तीय शिक्षा की जरूरत महसूस होती है। लगभग 80 फीसदी परिवारों ने कहा, वे उच्च रिटर्न की तुलना में पूंजी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं। दिलचस्प बात यह है कि जेन-जेड यानी 13 से 30 वर्ष वाले परिवारों में से 79 प्रतिशत ने भी माना कि उनकी प्राथमिकता पूंजी की सुरक्षा है न कि उच्च रिटर्न।
इन वजहों से बाजार में कम भागीदारी...
सर्वे में कहा गया कि वित्तीय उत्पादों की जटिलता, पर्याप्त जानकारी का अभाव, विश्वास की कमी और घाटे का डर ऐसे कारण हैं जिनकी वजह से बाजार में कम भागीदारी है। प्रतिभूति बाजार उत्पादों की बिना जानकारी वाले गैर-निवेशक अगले वर्ष के भीतर निवेश करने का इरादा रखते हैं। ये निवेशक सरल डिजिटल प्लेटफॉर्म, आसान प्रक्रियाओं, कम प्रवेश बाधाओं और प्रेरक सफलता की कहानियों और रोल मॉडल को पसंद करते हैं।
सोशल मीडिया से सबसे ज्यादा वित्तीय शिक्षा
सर्वेक्षण से यह भी पता चला कि निवेशक वित्तीय शिक्षा कैसे प्राप्त करते हैं। 70 फीसदी लोग सोशल मीडिया से वित्तीय शिक्षा लेने के लिए सबसे पसंदीदा माध्यम मानते हैं । मोबाइल एप से 60 फीसदी लोग लेते हैं। विज्ञापन के जरिये 51 फीसदी लोग वित्तीय शिक्षा लेते हैं। मजेदार बात यह है कि जेन-जेड शॉर्ट वीडियो और रील्स से शिक्षा लेते हैं। वरिष्ठ नागरिक लेख, पॉडकॉस्ट और कार्यशाला जैसे माध्यम को पसंद करते हैं।
हॉलीवुड डायरेक्टर जैक स्नाइडर ने की हुमा कुरैशी की तारीफ, एक्ट्रेस ने दिया दिल छू लेने वाला जवाब
‘फर्जी 2’ में निभाएंगी दमदार रोल, कुब्रा सैत ने शेयर किए एक्सपीरियंस
चैती मंगलवार के अवसर पर भीड़ में भगदड़, मघड़ा मंदिर में भारी जनहानि
RSS की बड़ी बैठक भोपाल में, शीर्ष नेता 4-5 अप्रैल को होंगे उपस्थित
बिजली कंपनी का निर्णय रद्द, हाईकोर्ट ने कहा ‘स्पीकिंग ऑर्डर’ होना जरूरी
टैक्स सिस्टम को सरल और पारदर्शी बनाने पर जोर
फर्जी वेतन और भ्रष्टाचार केस में सबूतों के अभाव में राहत
गुजरात को मिला नया सांस्कृतिक तोहफा: पीएम मोदी ने खोला सम्राट संप्रति म्यूजियम
TMC छोड़ BJP में जाएंगे लिएंडर पेस? चुनाव से पहले बड़ा सियासी दांव
तेल खरीद पर सियासत: राहुल बोले—ट्रंप की अनुमति के बिना फैसला नहीं, पीएम पर निशाना
आंध्र में दिल दहला देने वाला मामला: शादीशुदा सैनिक ने महिला की हत्या की, पुलिस जांच जारी
बिहार राजनीति में हलचल: नीतीश का इस्तीफा, अशोक चौधरी रोए, तेजस्वी का बड़ा आरोप
अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट पर सस्पेंस, नई तारीख आई सामने
AK-47 के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण, सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता
बिना क्रैश डाइट के फिट हुईं भूमि पेडनेकर, बताई अपनी फिटनेस स्ट्रेटेजी
बच्चों को स्कूल से जोड़ने की पहल: 1 अप्रैल से “स्कूल चलें हम” अभियान, अधिकारियों को निर्देश