यशस्वी जायसवाल का नाम TIME मैगज़ीन में, 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में चमका सितारा
नई दिल्ली: यशस्वी जायसवाल को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुना गया है. लेकिन, ये सीरीज शुरू हो उससे पहले ही उन्होंने अपने नाम का डंका बजवा लिया है. भारत के बाएं हाथ के इस ओपनर का लोहा TIME मैगजीन ने माना है. अमेरिका की इस प्रतिष्ठित पत्रिका ने दुनिया के 100 सबसे उभरते हुए प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में यशस्वी को जगह दी है. बड़ी की बात ये है कि TIME मैगजीन की इस लिस्ट में जगह बनाने वाले यशस्वी जायसवाल भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के इकलौते क्रिकेटर हैं.
TIME ने जारी की 100 ऐसे लोगों की लिस्ट
TIME मैगजीन ने दुनिया भर से लोगों को इस लिस्ट के लिए चुना है, फिर चाहे वो एंटरटेनमेंट फील्ड से हों, स्पोर्ट्स, पॉलटिक्स, फैशन या कोई और. अपने-अपने क्षेत्रों में जिन लोगों ने भी अपना प्रभाव छोड़ा है, उन्हें TIME की 100 नेक्स्ट की लिस्ट में जगह मिली है. सबसे बड़ी बात ये कि इस लिस्ट में जगह बनाने के लिए TIME की ओर से उम्र की कोई सीमा भी नहीं थी.
TIME100 Next 2025 में दुनिया के 5 खिलाड़ी
बात अगर स्पोर्ट्स वर्ल्ड की करें तो इस फील्ड से कुल 5 एथलीटों को TIME मैगजीन की साल 2025 की 100 नेक्स्ट लिस्ट में जगह दी गई है. ये पांचों खिलाड़ी अलग-अलग खेल के हैं, जिनके नाम इस प्रकार हैं- लैमिन यामल, पैगे ब्यूकर्स, टेलर फ्रिट्ज़, जीनो थितिकुल और यशस्वी जायसवाल हैं.
इनमें लैमिन यामल फुटबॉलर हैं. पैगे ब्यूकर्स बास्केटबॉल खिलाड़ी हैं. टेलर फ्रिट्ज़ टेनिस प्लेयर हैं. जीनो थितिकुल गोल्फर हैं तो वहीं यशस्वी जायसवाल क्रिकेटर.
लिस्ट में यशस्वी इकलौते क्रिकेटर, बाकी है ये खास बात
TIME की इस 100 नेक्स्ट लिस्ट की सबसे खास बात ये है कि इसमें जगह बनाने वाले यशस्वी दुनिया के एकमात्र क्रिकेटर हैं. वहीं इस लिस्ट में 50 से ज्यादा महिलाओं ने अपनी जगह बनाई है. वहीं इस लिस्ट में जगह बनाने वाली पर्सन 16 साल की एलिस्टन बेरी हैं.
हॉलीवुड डायरेक्टर जैक स्नाइडर ने की हुमा कुरैशी की तारीफ, एक्ट्रेस ने दिया दिल छू लेने वाला जवाब
‘फर्जी 2’ में निभाएंगी दमदार रोल, कुब्रा सैत ने शेयर किए एक्सपीरियंस
चैती मंगलवार के अवसर पर भीड़ में भगदड़, मघड़ा मंदिर में भारी जनहानि
RSS की बड़ी बैठक भोपाल में, शीर्ष नेता 4-5 अप्रैल को होंगे उपस्थित
बिजली कंपनी का निर्णय रद्द, हाईकोर्ट ने कहा ‘स्पीकिंग ऑर्डर’ होना जरूरी
टैक्स सिस्टम को सरल और पारदर्शी बनाने पर जोर
फर्जी वेतन और भ्रष्टाचार केस में सबूतों के अभाव में राहत
गुजरात को मिला नया सांस्कृतिक तोहफा: पीएम मोदी ने खोला सम्राट संप्रति म्यूजियम
TMC छोड़ BJP में जाएंगे लिएंडर पेस? चुनाव से पहले बड़ा सियासी दांव
तेल खरीद पर सियासत: राहुल बोले—ट्रंप की अनुमति के बिना फैसला नहीं, पीएम पर निशाना
आंध्र में दिल दहला देने वाला मामला: शादीशुदा सैनिक ने महिला की हत्या की, पुलिस जांच जारी
बिहार राजनीति में हलचल: नीतीश का इस्तीफा, अशोक चौधरी रोए, तेजस्वी का बड़ा आरोप
अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट पर सस्पेंस, नई तारीख आई सामने
AK-47 के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण, सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता
बिना क्रैश डाइट के फिट हुईं भूमि पेडनेकर, बताई अपनी फिटनेस स्ट्रेटेजी
बच्चों को स्कूल से जोड़ने की पहल: 1 अप्रैल से “स्कूल चलें हम” अभियान, अधिकारियों को निर्देश