चेहरे पर टांके, सीरीज से बाहर – बाउंड्री हादसे ने क्रिकेटर की उम्मीदें तोड़ीं
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 T20 मैचों की सीरीज से रचिन रवींद्र बाहर हो गए है. कीवी टीम के इस खिलाड़ी के सीरीज से बाहर होने की वजह इंजरी है. रचिन रवींद्र को चोट फील्डिंग प्रैक्टिस के दौरान लगी, जब वो एक गेंद को पकड़ने के चक्कर में बाउंड्री पर लगे होर्डिंग से जा टकराए. रचिन रवींद्र, न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी की अहम कड़ी थे. ऐसे में उनका सीरीज के स्टार्ट से ठीक पहले बाहर होना कीवी टीम के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है.
रचिन रवींद्र T20 सीरीज से बाहर
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच 3 T20 की सीरीज की शुरुआत 1 अक्टूबर से है. दोनों टीमों के बीच दूसरा T20 3 अक्टूबर को जबकि तीसरा T20 4 अक्टूबर को खेला जाएगा. न्यूजीलैंड की टीम ने इस सीरीज के लिए रचिन रवींद्र के रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है. रचिन रवींद्र की जगह टीम में अब जिमी नीशाम ने ली है.
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने दिया बड़ा अपडेट
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने बयान जारी कर रचिन रवींद्र की इंजरी की जानकारी दी और उनके जल्दी ठीक होने की कामना की है. न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि रचिन रवींद्र चैपल-हेडली T0 सीरीज से बाहर हो गए हैं. इसके बाद उन्होंने उनके इंजर्ड होने की वजह भी बताई.
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि मैच डे से एक दिन पहले फील्डिंग प्रैक्टिस के दौरान रचिन रवींद्र घायल हो गए हैं. उन्हें बाउंड्री पर लगी होर्डिंग से टकराने के चलते चोटें आई हैं. उनके चेहरे पर टांके लगे हैं. ऐसे में उनका खेलना मुश्किल था. टीम में जिमी नीशाम ने उन्हें रिप्लेस किया है.
ऑस्ट्रेलिया को भी लग चुका है एक झटका
न्यूजीलैंड से पहले ऑस्ट्रेलिया को भी एक बड़ा झटका लग चुका है. उनकी टीम से स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल सीरीज से बाहर हुए हैं. मैक्सवेल को नेट्स पर गेंदबाजी के दौरान मिचेल ओवन के शॉट ने घायल किया था.
हॉलीवुड डायरेक्टर जैक स्नाइडर ने की हुमा कुरैशी की तारीफ, एक्ट्रेस ने दिया दिल छू लेने वाला जवाब
‘फर्जी 2’ में निभाएंगी दमदार रोल, कुब्रा सैत ने शेयर किए एक्सपीरियंस
चैती मंगलवार के अवसर पर भीड़ में भगदड़, मघड़ा मंदिर में भारी जनहानि
RSS की बड़ी बैठक भोपाल में, शीर्ष नेता 4-5 अप्रैल को होंगे उपस्थित
बिजली कंपनी का निर्णय रद्द, हाईकोर्ट ने कहा ‘स्पीकिंग ऑर्डर’ होना जरूरी
टैक्स सिस्टम को सरल और पारदर्शी बनाने पर जोर
फर्जी वेतन और भ्रष्टाचार केस में सबूतों के अभाव में राहत
गुजरात को मिला नया सांस्कृतिक तोहफा: पीएम मोदी ने खोला सम्राट संप्रति म्यूजियम
TMC छोड़ BJP में जाएंगे लिएंडर पेस? चुनाव से पहले बड़ा सियासी दांव
तेल खरीद पर सियासत: राहुल बोले—ट्रंप की अनुमति के बिना फैसला नहीं, पीएम पर निशाना
आंध्र में दिल दहला देने वाला मामला: शादीशुदा सैनिक ने महिला की हत्या की, पुलिस जांच जारी
बिहार राजनीति में हलचल: नीतीश का इस्तीफा, अशोक चौधरी रोए, तेजस्वी का बड़ा आरोप
अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट पर सस्पेंस, नई तारीख आई सामने
AK-47 के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण, सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता
बिना क्रैश डाइट के फिट हुईं भूमि पेडनेकर, बताई अपनी फिटनेस स्ट्रेटेजी
बच्चों को स्कूल से जोड़ने की पहल: 1 अप्रैल से “स्कूल चलें हम” अभियान, अधिकारियों को निर्देश