सुपरहिट शतक! इतनी जल्दी, इतनी ताकत – क्रिकेट का नया तूफानी सितारा
नई दिल्ली: भारत में सिर्फ IPL ही कहां है. अब तो हर राज्य की भी अपनी T20 लीग है. फिलहाल, उत्तराखंड प्रीमियर लीग खेला जा रहा है, जहां 30 सितंबर को खेले मुकाबले में देहरादून के एक बल्लेबाज ने धमाका कर लीग के इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ दिया. UPL यानी उत्तराखंड प्रीमियर लीग में सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड को बनाने वाले बल्लेबाज का नाम एलेन चेतन हैं, अब जो बल्लेबाज सबसे तेज शतक मारने का कारनामा करेगा, उसकी टीम हार जाए, ऐसा कैसे हो सकता है. वही इस मुकाबले में भी देखने को मिला. तूफानी शतक ठोकने वाले चेतन की टीम ने उनके प्रदर्शन की बदौलत मैच भी जीत लिया.
शतक का जवाब शतक से मिला
UPL यानी उत्तराखंड प्रीमियर लीग में 30 सितंबर को USN इंडियंस और ऋषिकेश फाल्कंस के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में एलेन चेतन ऋषिकेश फाल्कंस का हिस्सा थे. मुकाबले में पहले बल्लेबाजी USN इंडियंस ने की. उन्होंने अपने ओपनर और विकेटकीपर बल्लेबाज विशाल कश्यप के 59 गेंदों पर बनाए 116 रनों की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट पर 230 रन बनाए. स्कोर बड़ा था . ऐसे में USN इंडियंस की जीत की संभावना भी ज्यादा थी. मगर खेल अभी खत्म नहीं हुआ था.
चेतन ने UPL के इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ा
USN इंडियंस के लिए अगर विशाल कश्यप ने शतक जड़ा तो उससे भी तेज शतक ऋषिकेश फाल्कंस के लिए रन चेज में चेतन ने जड़ा. चेतन ने ओपनिंग करते हुए सिर्फ 44 गेंदों में ही अपना शतक 9 छक्के जमाते हुए पूरा कर लिया. इस तरह वो UPL के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. एलेन चेतन ने 90 मिनट की अपनी पूरी पारी में 214.81 की स्ट्राइक रेट के साथ 116 रन बनाए, जिसमें 10 छक्के और 7 चौके शामिल रहे.
मतलब, 30 सितंबर को UPL T20 के एक ही मैच में दो बल्लेबाजों ने शतक लगाया. दोनों ने ही 116-116 रन बनाए. लेकिन, जीत आखिरकार उसको मिली, जिसके शतक में ज्यादा पावर था. यानी जिसने सबसे कम गेंदों पर शतक जड़ा था.
हॉलीवुड डायरेक्टर जैक स्नाइडर ने की हुमा कुरैशी की तारीफ, एक्ट्रेस ने दिया दिल छू लेने वाला जवाब
‘फर्जी 2’ में निभाएंगी दमदार रोल, कुब्रा सैत ने शेयर किए एक्सपीरियंस
चैती मंगलवार के अवसर पर भीड़ में भगदड़, मघड़ा मंदिर में भारी जनहानि
RSS की बड़ी बैठक भोपाल में, शीर्ष नेता 4-5 अप्रैल को होंगे उपस्थित
बिजली कंपनी का निर्णय रद्द, हाईकोर्ट ने कहा ‘स्पीकिंग ऑर्डर’ होना जरूरी
टैक्स सिस्टम को सरल और पारदर्शी बनाने पर जोर
फर्जी वेतन और भ्रष्टाचार केस में सबूतों के अभाव में राहत
गुजरात को मिला नया सांस्कृतिक तोहफा: पीएम मोदी ने खोला सम्राट संप्रति म्यूजियम
TMC छोड़ BJP में जाएंगे लिएंडर पेस? चुनाव से पहले बड़ा सियासी दांव
तेल खरीद पर सियासत: राहुल बोले—ट्रंप की अनुमति के बिना फैसला नहीं, पीएम पर निशाना
आंध्र में दिल दहला देने वाला मामला: शादीशुदा सैनिक ने महिला की हत्या की, पुलिस जांच जारी
बिहार राजनीति में हलचल: नीतीश का इस्तीफा, अशोक चौधरी रोए, तेजस्वी का बड़ा आरोप
अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट पर सस्पेंस, नई तारीख आई सामने
AK-47 के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण, सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता
बिना क्रैश डाइट के फिट हुईं भूमि पेडनेकर, बताई अपनी फिटनेस स्ट्रेटेजी
बच्चों को स्कूल से जोड़ने की पहल: 1 अप्रैल से “स्कूल चलें हम” अभियान, अधिकारियों को निर्देश