कटरीना का नया अवतार! प्रेग्नेंसी के बाद पहली पब्लिक अपीयरेंस में दिखीं गॉर्जियस
मुंबई: अभिनेत्री कटरीना कैफ जल्द ही मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने एक हफ्ते पहले 23 सितंबर को अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। इसके बाद फैंस से लेकर सेलेब्स तक कटरीना को बधाई देने में लग गए थे। अब प्रेग्नेंसी अनाउंस करने के बाद कटरीना कैफ की पहली झलक सामने आई है। इसमें कटरीना काफी खुश नजर आ रही हैं।
मुस्कुराती दिखीं कटरीना
कटरीना की प्रेग्नेंसी के बाद जो तस्वीर सामने आई है, वो उनके देवर और विक्की कौशल के भाई सनी कौशल के जन्मदिन की है। सनी कौशल के बर्थडे बैश से मिनी माथुर ने ये तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में कटरीना कैफ के अलावा मिनी माथुर, सनी कौशल और कटरीना की बहन इसाबेल कैफ भी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को मिनी माथुर ने सनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए साझा किया है। फैंस को इसी तस्वीर में प्रेग्नेंट कटरीना की भी एक झलक देखने को मिल गई। तस्वीर में कटरीना काफी खुश हैं और मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ देखा जा सकता है।
2021 में हुई थी विक्की-कैट की शादी
कटरीना कैफ ने 2021 में विक्की कौशल से शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को डेट भी किया था। पिछले कुछ वक्त से कटरीना के प्रेग्नेंट होने की खबरें आ रही थीं। लेकिन विक्की-कैट की तरफ से इन पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आ रही थी। इसके बाद 23 सितंबर को विक्की और कटरीना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अपने फैंस के साथ गुड न्यूज साझा की। इसके बाद सभी दोनों को बधाई देने में जुट गए।
मेरी क्रिसमस में नजर आई थीं कटरीना
वर्कफ्रंट की बात करें तो कटरीना कैफ आखिरी बार पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ में नजर आई थीं। श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में उनके साथ साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति प्रमुख भूमिका में नजर आए थे। यह एक सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म थी। इसके बाद से कटरीना बड़े पर्दे से गायब हैं। अब फैंस को उनके पहले बच्चे के स्वागत का इंतजार है।
राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
बटाला फायरिंग केस: धमकी और गोलियों से दहला इलाका, जांच जारी
कथित चंदा चोरी केस में बड़ा खुलासा: चार्टर्ड प्लेन से सिंडिकेट के आका, ट्रेन से ले जाया गया रामलला का सोना!
मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला
युवक पर जानलेवा हमला, पेट्रोल के बहाने बुलाकर वारदात को दिया अंजाम
पंजाब कांग्रेस में मनीष तिवारी की एंट्री पर विराम, हाईकमान ने लिया बड़ा फैसला
पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी पर गरमाई राजनीति, TVK का बड़ा बयान- 'CM के पैरों पर गिरने से भी नहीं मिलेगी एंट्री'
ऊर्जा सुरक्षा पर PM मोदी का बड़ा दावा: 'युद्ध के बावजूद देश में नहीं आने दिया संकट'
भारत की मानवता को मिला सम्मान: ऑपरेशन अमिस्ताद की वेनेजुएला ने की जमकर तारीफ
सिंगापुर जाने की सोच रहे हैं? जानिए बजट, मौसम और घूमने की खास जगहें
टी20 विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की नजर इतिहास पर, इंग्लैंड करेगा घर में मुकाबला
पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल: TMC चीफ चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पद छोड़े
सुहागरात के बाद छिड़ा विवाद, दुल्हन के आरोपों पर युवक ने मेडिकल जांच की दी चुनौती