अनीत पड्डा के साथ स्पॉट हुए अहान पांडे, वीडियो पर कमेंट्स की बरसात
मुंबई: बॉलीवुड में अक्सर सितारों के छोटे-छोटे जेस्चर ही फैन्स के दिल जीत लेते हैं। हाल ही में ऐसा ही नजारा देखने को मिला जब न्यूकमर अहान पांडे और उनकी फिल्म 'सैयारा' की को-स्टार अनीत पड्डा मुंबई में साथ नजर आए। दोनों का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद फैंस एक्टर की तारीफ कर रहे हैं।
अहान का जेस्चर फैंस को आया पसंद
वायरल वीडियो में अहान पूरी तरह कैज़ुअल अंदाज में नजर आ रहे हैं। उन्होंने ऑल-व्हाइट लुक अपनाया, जबकि अनीत ब्लैक टॉप और कैजुअल पैंट्स में दिखाई दीं। पैपराजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में अहान ये सुनिश्चित करते दिखे कि अनीत सुरक्षित तरीके से अपनी कार में बैठ जाएं। इस दौरान दोनों की बॉन्डिंग भी फैन्स को काफी प्यारी लगी।
सैयारा के बाद से छाए हैं चर्चाओं में
अहान पांडे और अनीत पड्डा ने इसी साल जुलाई में रिलीज हुई मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' से बॉलीवुड में एंट्री की। यह रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रही। रिलीज के बाद से ही दोनों कलाकार लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। न सिर्फ स्क्रीन पर उनकी केमिस्ट्री को पसंद किया गया बल्कि ऑफ-स्क्रीन उनकी दोस्ती भी दर्शकों को खूब भा रही है।
मीडिया के सामने पोज देती दिखीं अनीत
इसके अलावा एक दूसरे वीडियो में अनीत पड्डा मीडिया के कैमरों के सामने मुस्कुराते हुए पोज देती नजर आईं। इसके बाद उन्होंने अहान के साथ अपनी आउटिंग जारी रखी। यह पहली बार नहीं है जब दोनों को साथ देखा गया हो। इससे पहले अनीत को अहान और उनकी मां डीन पांडे के साथ शॉपिंग करते हुए भी कैमरों ने कैद किया था। यही वजह है कि दोनों की डेटिंग की अफवाहें लगातार चर्चा में रहती हैं, हालांकि दोनों ने अब तक इन खबरों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
दोनों के बीच नजदीकियां
फिल्म सैयारा की रिलीज के दिन अहान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनीत के लिए एक भावुक पोस्ट लिखा था। उन्होंने उनकी तस्वीरें शेयर कर उन्हें 'स्टारी आईडल गर्ल' कहकर संबोधित किया था। अहान ने लिखा था कि अनीत ने अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है और अब दुनिया उनके प्यार में पड़ने के लिए तैयार है। इस पोस्ट के बाद से ही दोनों के रिश्तों को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई थीं।
राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
बटाला फायरिंग केस: धमकी और गोलियों से दहला इलाका, जांच जारी
कथित चंदा चोरी केस में बड़ा खुलासा: चार्टर्ड प्लेन से सिंडिकेट के आका, ट्रेन से ले जाया गया रामलला का सोना!
मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला
युवक पर जानलेवा हमला, पेट्रोल के बहाने बुलाकर वारदात को दिया अंजाम
पंजाब कांग्रेस में मनीष तिवारी की एंट्री पर विराम, हाईकमान ने लिया बड़ा फैसला
पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी पर गरमाई राजनीति, TVK का बड़ा बयान- 'CM के पैरों पर गिरने से भी नहीं मिलेगी एंट्री'
ऊर्जा सुरक्षा पर PM मोदी का बड़ा दावा: 'युद्ध के बावजूद देश में नहीं आने दिया संकट'
भारत की मानवता को मिला सम्मान: ऑपरेशन अमिस्ताद की वेनेजुएला ने की जमकर तारीफ
सिंगापुर जाने की सोच रहे हैं? जानिए बजट, मौसम और घूमने की खास जगहें
टी20 विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की नजर इतिहास पर, इंग्लैंड करेगा घर में मुकाबला
पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल: TMC चीफ चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पद छोड़े