मध्यप्रदेश में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर
भोपाल-इंदौर में जमकर बरसे बदरा...उज्जैन में पुलिया से कार बही, बाढ़ में फंसे लोग, रायसेन में राहतगढ़ झरना फूटा
तवा डैम के तीन और गंभीर डैम का एक गेट खोला गया
भोपाल। मप्र में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। लोग जान जोखिम में डालकर उफनती नदियां पार कर रहे हैं। उज्जैन में कार सवार पुलिया से बह गए। कार झाडिय़ों में फंस गई। वहां मौजूद लोगों ने कार सवारों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। उज्जैन में गंभीर डैम का एक गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। नर्मदापुरम में तवा डैम के तीन गेट आज भी खुले हुए हैं। रायसेन में भारी बारिश के बाद राहतगढ़ वाटरफॉल 80 फीट ऊंचाई से गिर रहा है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, चंबल और सागर संभाग में भी तेज बारिश हुई है।सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया- मध्यप्रदेश के बीचोंबीच से एक मानसून टर्फ गुजर रही है। वहीं, साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) की एक्टिविटी भी है। इस वजह से शनिवार को इंदौर समेत कई जिलों में तेज बारिश का दौर बना रहा।
इंदौर में 3 इंच से ज्यादा बारिश, खरगोन भी तरबतर
प्रदेश के निमाड़ में शनिवार को बादल जमकर बरसे। इंदौर में 3.1 इंच पानी गिर गया। वहीं, खरगोन में डेढ़ इंच बारिश हुई। गुना में आधा इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। ग्वालियर, पचमढ़ी, रतलाम, बालाघाट, हरदा, श्योपुर, मंदसौर, धार में भी हल्की बारिश का दौर जारी रहा। रात में भी कई जिले भीगे।
पुल पर से बह रही शिप्रा नदी
उज्जैन के आस-पास हुई बारिश के कारण शिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। रविवार सुबह बडऩगर मार्ग को जोडऩे वाले छोटे पुल के ऊपर से करीब तीन फीट पानी बह रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से पुल के दोनों ओर बैरिकेड्स लगाए गए हैं। पुल पर पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात है। इंदौर और बांध के कैचमेंट एरिया में लगातार हो रही बारिश के कारण उज्जैन के गंभीर डैम में पानी बढ़ रहा है। इंदौर के यशवंत सागर डेम के गेट खुलने के बाद गंभीर डैम का एक डेढ़ मीटर तक खोला गया। डैम की कुल क्षमता 2250 एमसीएफटी है।
तवा डैम के तीन गेट आज भी खुले
नर्मदापुरम के इटारसी और आसपास के क्षेत्रों में रविवार सुबह से तेज बारिश जारी है। तवा डैम के 13 गेटों में से 3 गेट दो-दो फीट खोले गए हैं। इनसे लगभग 10,542 क्यूसेक पानी नर्मदा नदी में छोड़ा जा रहा है। जल स्तर की स्थिति के अनुसार, सेठानी घाट पर 941.90 फीट, तवा डैम पर 1164.40 फीट, बरगी डैम पर 422.76 मीटर और बारना डैम पर 348.23 मीटर जलस्तर दर्ज किया गया है।
राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
बटाला फायरिंग केस: धमकी और गोलियों से दहला इलाका, जांच जारी
कथित चंदा चोरी केस में बड़ा खुलासा: चार्टर्ड प्लेन से सिंडिकेट के आका, ट्रेन से ले जाया गया रामलला का सोना!
मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला
युवक पर जानलेवा हमला, पेट्रोल के बहाने बुलाकर वारदात को दिया अंजाम
पंजाब कांग्रेस में मनीष तिवारी की एंट्री पर विराम, हाईकमान ने लिया बड़ा फैसला
पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी पर गरमाई राजनीति, TVK का बड़ा बयान- 'CM के पैरों पर गिरने से भी नहीं मिलेगी एंट्री'
ऊर्जा सुरक्षा पर PM मोदी का बड़ा दावा: 'युद्ध के बावजूद देश में नहीं आने दिया संकट'
भारत की मानवता को मिला सम्मान: ऑपरेशन अमिस्ताद की वेनेजुएला ने की जमकर तारीफ
सिंगापुर जाने की सोच रहे हैं? जानिए बजट, मौसम और घूमने की खास जगहें