भाजपा की संगठनात्मक तैयारी तेज, 5 सितंबर तक आएगी पहली पदाधिकारी सूची
भोपाल । भाजपा की नगर कार्यकारिणी अब एक सप्ताह के अंदर घोषित होगी। भोपाल में खुले लिफाफों के बाद उनकी सूची बनाई गई, लेकिन उसमें जातिगत और क्षेत्र के समीकरणों में सामंजस्य का लेकर प्रदेश संगठन को संशय था। अब एक बार फिर सूची जिलाध्यक्षों को सौंप दी गई है। कहा जा रहा है कि 5 सितम्बर तक नगर कार्यकारिणी की पहली सूची घोषित कर दी जाएगी। सूची होल्ड रखी जाने की खबर दैनिक अग्निबाण ने पहले ही प्रकाशित कर दी थी।
भाजपा संगठन द्वारा इस बार नगर कार्यकारिणी को लेकर नया प्रयोग किया जा रहा है, जिसमें रायशुमारी के आधार पर नियुक्तियां की जाना हैं। इसको लेकर पिछले एक महीने से कवायद चल रही है। पहले विधायकों और वरिष्ठ नेताओं द्वारा दिए गए नामों को लेकर संगठन ने मना कर दिया था और अपने पर्यवेक्षक भेजकर रायशुमारी करवाई थी। रायशुमारी के लिफाफे भोपाल पहुंचने के बाद सूची बनाने का काम चल रहा है और संगठन द्वारा हर संभाग के जिलाध्यक्षों को बुलाकर उनसे सूची पर मंथन किया जा रहा है। इन सूचियों को देखने पर पता चल रहा है कि इसमें विधायकों और वरिष्ठ नेताओं ने अपने समर्थकों को उपकृत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी, जबकि संगठन ने कहा था कि क्षेत्र में जातिगत, क्षेत्रीय और प्रभावशाली कार्यकर्ताओं को ध्यान में रखकर नियुक्ति की जाए, ताकि उनका समाज में प्रभाव रहे। सभी जिलाध्यक्षों को उनके जिलों की सूची देकर कहा गया है कि जो नाम रायशुमारी में आए हैं, उन नामों पर एक बार विधायक और वरिष्ठ नेताओं से मंथन करें और उनकी वर्तमान स्थिति क्षेत्र में कैसी है, उस पर भी जानकारी जुटाएं। संगठन चाहता है कि जिस क्षेत्र में जिस जाति के लोग ज्यादा है, वहां उन्हीं में से प्रतिनिधित्व मिले, न कि किसी नेता के समर्थक को उपकृत किया जाए। अब जिलाध्यक्ष अपने-अपने जिलों के विधायकों से अलग-अलग बैठक करने जा रहे हैं। आज से बैठक की शुरुआत हो रही है। 5 सितम्बर तक पहली सूची आने की संभावना है, उसमें भी इंदौर के शहर और ग्रामीण की सूची घेाषित होगी या नहीं, उसमें भी संदेह हैं। कुछ विधानसभाओं में पदाधिकारी बनाने को लेकर वरिष्ठ नताओं की आम राय नहीं पाने के कारण यह सूची अटक सकती है।
राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
बटाला फायरिंग केस: धमकी और गोलियों से दहला इलाका, जांच जारी
कथित चंदा चोरी केस में बड़ा खुलासा: चार्टर्ड प्लेन से सिंडिकेट के आका, ट्रेन से ले जाया गया रामलला का सोना!
मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला
युवक पर जानलेवा हमला, पेट्रोल के बहाने बुलाकर वारदात को दिया अंजाम
पंजाब कांग्रेस में मनीष तिवारी की एंट्री पर विराम, हाईकमान ने लिया बड़ा फैसला
पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी पर गरमाई राजनीति, TVK का बड़ा बयान- 'CM के पैरों पर गिरने से भी नहीं मिलेगी एंट्री'
ऊर्जा सुरक्षा पर PM मोदी का बड़ा दावा: 'युद्ध के बावजूद देश में नहीं आने दिया संकट'
भारत की मानवता को मिला सम्मान: ऑपरेशन अमिस्ताद की वेनेजुएला ने की जमकर तारीफ
सिंगापुर जाने की सोच रहे हैं? जानिए बजट, मौसम और घूमने की खास जगहें
टी20 विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की नजर इतिहास पर, इंग्लैंड करेगा घर में मुकाबला
पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल: TMC चीफ चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पद छोड़े