सीहोर में डूबने से कुख्यात बदमाश सलमान लला की मौत, एनकाउंटर की आशंका जताई गई
इंदौर/सीहोर : शहर के कुख्यात गैंगस्टर सलमान लाला की एक तालाब में डूबने से मौत हो गई है. इस मामले की जानकारी लगते ही उसके परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया और इंदौर क्राइम ब्रांच के पर उसका एनकाउंटर करने के आरोप लगाए हैं. फिलहाल सीहोर पुलिस ने शव को तालाब से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है. वहीं, इसी बीच इंदौर क्राइम ब्रांच ने सलमान लाला के साथियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के पास से कई हथियार बरामद हुए हैं.
सागर से लौटते वक्त क्राइम ब्रांच लगी पीछे
इंदौर के कुख्यात गैंगस्टर सलमान लाला की सीहोर के नजदीक एक तालाब में डूबने के कारण मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि उस पर इंदौर में दो दर्जन से अधिक अपराध दर्ज हैं और पिछले दिनों ही पुलिस ने उसके खिलाफ जिला बदर और रासुका की कार्रवाई भी की थी, जिसका चलते वह सागर जेल में बंद था.
सागर जेल से छूटने पर वह इंदौर लौट रहा था तो इसकी जानकारी इंदौर क्राइम ब्रांच को लगी. सीहोर में टीम ने उसके बड़े भाई सिद्धू उर्फ शादाब, अरुण मालवीय, सौरभ और कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया लेकिन सलमान मौका देखकर वहां से फरार हो गया.
क्राइम ब्रांच से बचने के चक्कर में तालाब में डूबा
पुलिस ने चार आरोपियों को तो गिरफ्तार कर लिया लेकिन सलमान लाला क्राइम ब्रांच की टीम से छिपने के चक्कर में गड्ढे में चला गया. टीम ने उसे फिर दबोचने का प्रयास किया लेकिन इस दौरान उसने अंधेरा होने के चलते एक बड़े से तालाब में छलांग लगा दी और डूबने के कारण उसकी मौत हो गई. इसके बाद जैसे ही इस पूरे मामले की जानकारी इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा सीहोर पुलिस को दी गई. सीहोर पुलिस द्वारा रेस्क्यू कर सलमान लाला की बॉडी को निकाला गया.
गैंगस्टर की मां ने क्राइम ब्रांच पर लगाए आरोप
इंदौर क्राइम ब्रांच के मुताबिक आरोपियों ने बचने के लिए क्राइम ब्रांच की टीम पर हमला भी किया था. वहीं इस घटना को लेकर सलमान लाला की मां ने इंदौर क्राइम ब्रांच के पुलिस अधिकारियों पर एनकाउंटर करने के आरोप लगाए है. सलमान लाला की मां शबनम ने कहा कि सलमान को पहले गोली मारी फिर पानी में डुबो दिया गया. सलमान की मां ने कहा, '' मैं पुलिसकर्मियों को सजा करवाकर ही मानूंगी.''
इंंदौर के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, '' सलमान लला इंदौर में दो दर्जन से अधिक अपराध दर्ज हैं. सागर जेल से लौटते वक्त उसे और उसके साथियों को पकड़ने का प्रयास किया गया, जिसमें उसके साथी तो पकड़ गए पर उसने बचने के लिए तालाब में छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई.''
राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
बटाला फायरिंग केस: धमकी और गोलियों से दहला इलाका, जांच जारी
कथित चंदा चोरी केस में बड़ा खुलासा: चार्टर्ड प्लेन से सिंडिकेट के आका, ट्रेन से ले जाया गया रामलला का सोना!
मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला
युवक पर जानलेवा हमला, पेट्रोल के बहाने बुलाकर वारदात को दिया अंजाम
पंजाब कांग्रेस में मनीष तिवारी की एंट्री पर विराम, हाईकमान ने लिया बड़ा फैसला
पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी पर गरमाई राजनीति, TVK का बड़ा बयान- 'CM के पैरों पर गिरने से भी नहीं मिलेगी एंट्री'
ऊर्जा सुरक्षा पर PM मोदी का बड़ा दावा: 'युद्ध के बावजूद देश में नहीं आने दिया संकट'
भारत की मानवता को मिला सम्मान: ऑपरेशन अमिस्ताद की वेनेजुएला ने की जमकर तारीफ
सिंगापुर जाने की सोच रहे हैं? जानिए बजट, मौसम और घूमने की खास जगहें
टी20 विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की नजर इतिहास पर, इंग्लैंड करेगा घर में मुकाबला
पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल: TMC चीफ चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पद छोड़े