मुख्यमंत्री मोहन यादव का विवादास्पद बयान, राहुल गांधी को लेकर कही आपत्तिजनक बात
मुरैना: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रविवार को मुरैना के दौरे पर थे. जहां उन्होंने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की एक भव्य प्रतिमा का अनावरण किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा. सीएम ने नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारियों का जिक्र करते हुए राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा और राहुल को डूब मरने की बात कह दी. सीएम ने रजौधा में 27 करोड़ की लागत से तैयार सांदीपनी स्कूल का भी उद्घाटन भी किया.
'राहुल गांधी विपक्ष में बैठकर सिर्फ बुराई करते हैं'
मुरैना की अंबाह तहसील के कस्बे में उसेत रोड स्थित टेकचंद स्कूल के सामने मोहन यादव ने अटल बिहारी वाजपेयी की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया. इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा, "अटल बिहारी की यह प्रतिमा उनके व्यक्तित्व की तरह इतनी विराट है कि ऐसा लग रहा है, वे स्वयं ही अपने लघु रूप में हमारे बीच खड़े हैं.
अटल जी ने पूरा जीवन भारतीय समाज के लिए जिया और लोकतंत्र की पुनर्स्थापना की. यही नहीं उन्होंने विपक्ष की भूमिका निभाते हुए भारत-बांग्लादेश युद्ध के समय इंदिरा गांधी की तारीफ की थी. राहुल गांधी को डूब मरना चाहिए जो विपक्ष में बैठकर अपने सिर्फ बुराई करते रहते हैं."
'हम दुश्मन के घर में बम फोड़ देते हैं'
मोहन यादव ने आतंकवाद की बात करते हुए कहा, "वह जमाना गया, जब पाकिस्तानी आतंकवादी दिल्ली-बम्बई में बम फोड़कर चले जाते थे. आज अगर उन्होंने कश्मीर में भी बम फोड़ा तो हम उनको घर में ही फोड़ देते है. प्रधानमंत्री मोदी गांव-गांव पक्की सड़क बनवाकर अटल जी के सपनों को साकार कर रहे हैं. पीएम मोदी के मजबूत इरादों से देश तेजी से आगे बढ़ रहा है, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि जब हमारा देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है, तो विदेशी ताकते दीवार बनकर हमारे सामने खड़ी हो गई हैं."
अटल स्मारक का लोकार्ण किया
सीएम मोहन ने कृषि की बात करते हुए कहा, "कांग्रेस के शासन काल मे मध्य प्रदेश में सिर्फ साढ़े 7 लाख हेक्टेयर भूमि पर सिंचाई होती थी. हमारी सरकार बनते ही सिंचाई का रकबा 44 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है. आने वाले समय में हमारा संकल्प सिंचाई का रकबा 1 लाख हेक्टेयर करना है."
प्रतिमा अनावरण के अलावा सीएम ने मुरैना के रजौधा में 27 करोड़ की लागत से तैयार सांदीपनी स्कूल का उद्घाटन किया. अंबाह में 40 लाख की लागत से जयस्वर महादेव अटल पार्क का सौंदर्यीकरण और 31 लाख की लागत से अटल स्मारक का लोकार्पण किया.
राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
बटाला फायरिंग केस: धमकी और गोलियों से दहला इलाका, जांच जारी
कथित चंदा चोरी केस में बड़ा खुलासा: चार्टर्ड प्लेन से सिंडिकेट के आका, ट्रेन से ले जाया गया रामलला का सोना!
मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला
युवक पर जानलेवा हमला, पेट्रोल के बहाने बुलाकर वारदात को दिया अंजाम
पंजाब कांग्रेस में मनीष तिवारी की एंट्री पर विराम, हाईकमान ने लिया बड़ा फैसला
पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी पर गरमाई राजनीति, TVK का बड़ा बयान- 'CM के पैरों पर गिरने से भी नहीं मिलेगी एंट्री'
ऊर्जा सुरक्षा पर PM मोदी का बड़ा दावा: 'युद्ध के बावजूद देश में नहीं आने दिया संकट'
भारत की मानवता को मिला सम्मान: ऑपरेशन अमिस्ताद की वेनेजुएला ने की जमकर तारीफ
सिंगापुर जाने की सोच रहे हैं? जानिए बजट, मौसम और घूमने की खास जगहें
टी20 विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की नजर इतिहास पर, इंग्लैंड करेगा घर में मुकाबला
पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल: TMC चीफ चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पद छोड़े