राहुल और अखिलेश की मौजूदगी में तेजस्वी ने खुद को बताया मुख्यमंत्री का चेहरा
पटना। बिहार की राजनीति में शनिवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। आरा में वोटर अधिकार यात्रा के समापन कार्यक्रम में तेजस्वी यादव ने खुद को महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित कर दिया। इस दौरान मंच पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी मौजूद रहे। तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नकलची करार दिया। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी योजनाओं की नकल कर जनता के सामने पेश कर रही है। तेजस्वी बोले कि तेजस्वी आगे-आगे चल रहा है और सरकार पीछे-पीछे उसकी नकल कर रही है। अपने भाषण के दौरान तेजस्वी यादव ने जनता से सवाल पूछा कि आपको ओरिजिनल मुख्यमंत्री चाहिए या डुप्लीकेट? उन्होंने साफ कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है और वह ही बिहार के असली विकल्प के रूप में खड़े हैं।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले जब राहुल गांधी से तेजस्वी को मुख्यमंत्री चेहरा बनाने पर सवाल पूछा गया था, तब उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया था। लेकिन आज आरा की रैली में तेजस्वी ने उनके सामने ही ऐलान कर दिया कि महागठबंधन का ओरिजिनल सीएम चेहरा वही हैं।
बच्चा-बच्चा कह रहा है- वोट चोर, गद्दी छोड़
तेजस्वी यादव ने कहा कि यह एक बहुत ही ऐतिहासिक यात्रा रही है, इसे लाखों लोगों का समर्थन मिला। बिहार के लोग जागरूक हैं और बिहारी अपने वोट की रक्षा करेंगे। आज अखिलेश यादव भी यात्रा में शामिल हुए। उनकी उपस्थिति ने हमें ताकत दी है। देश का बच्चा-बच्चा कह रहा है कि वोट चोर, गद्दी छोड़ और यह संदेश पूरे देश में फैल गया है। तेजस्वी ने कहा, भाजपा के लोग डरे हुए हैं, इसलिए वे तेजस्वी के विजन को लागू करना चाहते हैं, लेकिन अभी बहुत कुछ बाकी है जिसका खुलासा हम अधिसूचना आने के बाद करेंगे कि हम बिहार में क्या-क्या लागू करेंगे। बिहार में हर कोई कह रहा है कि हमें असली सीएम चाहिए, डुप्लीकेट सीएम नहीं।
‘फर्जी 2’ में निभाएंगी दमदार रोल, कुब्रा सैत ने शेयर किए एक्सपीरियंस
चैती मंगलवार के अवसर पर भीड़ में भगदड़, मघड़ा मंदिर में भारी जनहानि
RSS की बड़ी बैठक भोपाल में, शीर्ष नेता 4-5 अप्रैल को होंगे उपस्थित
बिजली कंपनी का निर्णय रद्द, हाईकोर्ट ने कहा ‘स्पीकिंग ऑर्डर’ होना जरूरी
फर्जी वेतन और भ्रष्टाचार केस में सबूतों के अभाव में राहत
गुजरात को मिला नया सांस्कृतिक तोहफा: पीएम मोदी ने खोला सम्राट संप्रति म्यूजियम
TMC छोड़ BJP में जाएंगे लिएंडर पेस? चुनाव से पहले बड़ा सियासी दांव
तेल खरीद पर सियासत: राहुल बोले—ट्रंप की अनुमति के बिना फैसला नहीं, पीएम पर निशाना
आंध्र में दिल दहला देने वाला मामला: शादीशुदा सैनिक ने महिला की हत्या की, पुलिस जांच जारी
बिहार राजनीति में हलचल: नीतीश का इस्तीफा, अशोक चौधरी रोए, तेजस्वी का बड़ा आरोप
AK-47 के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण, सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता
बच्चों को स्कूल से जोड़ने की पहल: 1 अप्रैल से “स्कूल चलें हम” अभियान, अधिकारियों को निर्देश
बाल-बाल बचे 16 लोग: नर्मदा में नाव पलटी, 5 बाइक डूबीं—4 युवकों की बहादुरी से टला हादसा
दिव्यांगता बनी ताकत: इंदौर की सपना शर्मा ने पैराताइक्वांडो में जीता चौथा स्वर्ण
चुनावी संग्राम तेज: ममता की EC से शिकायत, BJP पर प्रक्रिया प्रभावित करने के आरोप
अप्रैल से बढ़ेंगी कीमतें: ब्रेड, फुटवियर और जरूरी सामान पर 25% तक इजाफे की आशंका