ऑपरेशन थिएटर संभालने वाले डॉक्टर की जिंदगी अचानक थमी, ड्यूटी के दौरान आया हार्ट अटैक, सहकर्मी डॉक्टरों की कोशिशें भी रहीं नाकाम
चेन्नई। चेन्नई में दिल का इलाज करने वाले 39 वर्षीय कार्डिएक सर्जन की हार्ट अटैक से मौत हो गई। अस्पताल में ड्यूटी के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया। हॉस्पिटल के अन्य डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह मामला चेन्नई के सविता मेडिकल कॉलेज का है। 39 वर्षीय डॉक्टर गार्डलिन रॉय एक सलाहकार कार्डियक सर्जन के रूप में नियुक्त थे। बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई।
कैसे हुई मौत?
हैदराबाद के न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर सुधीर कुमार के अनुसार, डॉक्टर रॉय को बचाने की हर मुमकिन कोशिश की गई। मगर, उनकी मौत हो गई।
डॉक्टर सुधीर कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा-
डॉक्टर रॉय को सीपीआर दिया गया, एंजियोप्लास्टी के साथ स्टेंटिंग, इंट्रा-एओर्टिक बैलून पंप, यहां तक कि ईसीएमओ भी दिया गया। मगर उन्हें नहीं बचाया जा सका। उनके दिल की लेफ्ट मेन आर्टिरी ब्लॉक 100 प्रतिशत ब्लॉक हो गई थी, जिससे उन्होंने तुरंत दम तोड़ दिया।
क्यों पड़ता है दिल का दौरा?
डॉक्टर कुमार के अनुसार, हार्ट अटैक से डॉक्टर रॉय की मौत कोई पहला केस नहीं है। 30-40 की उम्र के डॉक्टरों में यह बेहद आम हो गया है। इसके पीछे एक बड़ा कारण काम करने के घंटे (Working Hours) भी है। डॉक्टरों को 12-18 घंटे और कई बार 24 घंटे तक काम करना पड़ता है। इसके अलावा तनाव, अनहेल्दी लाइफस्टाइल, फिजिकल एक्सरसाइज न करने, हेल्थ चेकअप को नजरअंदाज करने और बिना टाइम खाना खाने से दिल की बीमारियां होने का खतरा रहता है। यही वजह कि लोग तेजी से डिप्रेशन और एंग्जायटी का शिकार हो जाते हैं।
भाजपा ने जारी की 27 प्रत्याशियों की सूची, पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई को नहीं मिला टिकट
वकील को बनाया ऑनलाइन ठगी का शिकार, आरोपी पकड़ाया
PM मोदी बोले- जनता चाहती है बदलाव, केरल में कांग्रेस पर बड़ा वार
रायपुर, बिलासपुर और गोंदिया रूट की ट्रेन सेवा फिर शुरू
चीन पर टेक्नोलॉजी नकेल, US ने पेश किया MATCH एक्ट
मिडिल ईस्ट तनाव बढ़ा: कुवैत की तेल रिफाइनरी फिर बनी निशाना
सिलेंडर संकट में धोखा, एजेंसी कर्मचारी 30 गैस सिलेंडर लेकर भागा
राहुल गांधी पर भाजपा का तंज, बयान पर मचा बवाल
खौफनाक हादसा, गले के आर-पार सरिया; सर्जरी से बची जान
आईपीएल विवाद: ललित मोदी ने BCCI से की बड़ी मांग
मंटुरोव की भारत यात्रा: कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत
डेढ़ लाख शिक्षकों को फायदा, चौथी क्रमोन्नति का आदेश जारी
माता के दरबार में वर्दीधारी का भक्ति भाव, लोगों ने सराहा
AIMIM की पहली लिस्ट सामने: 12 उम्मीदवारों के नाम और सीटें तय
AAP नेता राघव चड्ढा बोले, खामोशी के बावजूद नहीं मानी हार
देसी और हाइब्रिड खीरे में क्या अंतर, कौन ज्यादा फायदेमंद
अफवाह के चलते महिला बंधक, पुलिस ने बचाया
नई ट्रेन सेवा शुरू, अब रोज मिलेगा सफर का विकल्प