रोमांस और ड्रामा से भरपूर ‘आंखों की गुस्ताखियां’ इस दिन होगी OTT पर स्ट्रीम
मुंबई: शनाया कपूर और विक्रांत मैसी की अदाकारी वाली फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने डेब्यू किया है। फिल्म को मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म बहुत अच्छा नहीं कर सकी। अब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने को तैयार है।
इस तारीख को ओटीटी पर होगी रिलीज
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर जी5 ने जानकारी दी है कि फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' 5 सितंबर 2025 को जी5 पर रिलीज होगी। जी5 ने फिल्म के पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा 'कुछ भावनाएं आंखों की पहुंच से परे होती हैं। आंखों की गुस्ताखियां का प्रीमियर 5 सितंबर 2025 को सिर्फ जी5 पर होगा।'
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' सबा नाम की लड़की पर आधारित है। वह एक रंगमंच कलाकार हैं। वह मसूरी की यात्रा के दौरान अपनी आंखों पर पट्टी बांध लेती हैं। वहां उसकी मुलाकात जहान से होती है, जो एक संगीतकार हैं और दृष्टिबाधित हैं। एक-दूसरे की सच्चाई से अंजान दोनों के बीच एक गहरा भावनात्मक जुड़ाव हो जाता है। हालांकि, जब सबा अपनी आंखों पर से पट्टी हटाने वाली होती है, तो जहान उसकी प्रतिक्रिया के डर से खुद को उससे दूर कर लेता है।
इसके बाद कहानी तीन साल आगे बढ़ जाती है, जहां सबा यूरोप में एक नई जिंदगी जी रही होती हैं। उसकी एक बार फिर जहान से मुलाकात होती है। इसके बाद दिक्कतें पैदा होती हैं।
बॉक्स ऑफिस पर कैसी रही फिल्म?
संतोष सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक रही। विक्रांत मैसी के साथ शनाया कपूर की पहली फिल्म होने बावजूद, फिल्म दर्शकों को आकर्षित करने में संघर्ष करती रही। शुरुआती दिनों में इसने कुछ लाख रुपये कमाए और इसका कुल कलेक्शन लगभग 1.5 से 1.6 करोड़ रुपये रहा।
AIMIM की पहली लिस्ट सामने: 12 उम्मीदवारों के नाम और सीटें तय
AAP नेता राघव चड्ढा बोले, खामोशी के बावजूद नहीं मानी हार
देसी और हाइब्रिड खीरे में क्या अंतर, कौन ज्यादा फायदेमंद
नई ट्रेन सेवा शुरू, अब रोज मिलेगा सफर का विकल्प
पर्दे के पीछे की कूटनीति: भारत और पाकिस्तान की ट्रैक-2 बैठक में क्या चल रहा है?
घंटों टीवी देखना सेहत के लिए खतरनाक, जानें नुकसान
तकनीकी समिति ने ठुकराई अपील, फखर पर लगा बैन कायम
बंगाल की राजनीति में नया सियासी खेल: घुसपैठियों के मुद्दे पर BJP-ममता टकराव
विटामिन E की कमी को ऐसे करें पूरा, जानें कौन से फल खाएं
हर महिला को क्यों जानना चाहिए मेनोपॉज के बारे में
बच्चे की नजर का ऐसे लगाएं पता, डॉक्टर के पास जाने से पहले
मम्प्स-मीजल्स के बाद नई बीमारी का खतरा, बच्चों पर मंडरा रहा संकट
वैश्विक तनाव का असर, ब्रेंट क्रूड की कीमत 109 डॉलर के ऊपर
राजेन्द्र भारती की सदस्यता रद्द, उमंग सिंघार का BJP पर तीखा हमला
सरकार का बड़ा कदम या विवाद? महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष का विरोध जारी
अफीम खेती मामले में कार्रवाई के बाद अब बहाल हुईं अधिकारी
प्रेम विवाह के 3 साल बाद कपल की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
कोल लेवी केस में अदालत सख्त, जमानत अर्जी नामंजूर
“शुरुआती पलों का आनंद…” — हैली स्टैनफेल्ड का इमोशनल पोस्ट