वीकएंड वार में हंगामा तय, बिग बॉस के घर में मच सकती है खलबली
मुंबई: पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। अभी शो को शुरू हुए कुछ ही दिन हुए हैं, लेकिन कंटेस्टेंट के बीच जोरदार झड़प और नोंक-झोंक देखने को मिल रही है, जो दर्शकों को आकर्षित कर रहा है। आज शनिवार के दिन बिग बॉस 19 शो के होस्ट सलमान खान वीकएंड वार पर प्रतियोगियों से मुखातिब होंगे और उनकी खबर लेंगे। अब देखना होगा कि किस कंटेस्टेंट पर गिरती है गाज।
वीकएंड वार में होगा सबका हिसाब
बिग बॉस में वीकएंड वार का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बार बिग बॉस 19 ये पहला वीकएंड वार होने वाला है, जो आज 30 अगस्त यानी शनिवार को होगा। इसमें अभिनेता और शो होस्ट सलमान खान पूरे हफ्ते का लेखा-जोखा देंगे कि किसने क्या किया। आपको बताते चलें कि ये हफ्ता काफी रोमांचक रहा और कंटेस्टेंट के बीच जोरदार कहासुनी देखने को मिली। इस दौरान सफाई करने और खाने को लेकर काफी गहमागहमी हुई।
मृदुल और तान्या मित्तल ने खींचा सबका ध्यान
बीते दिन बिग बॉस 19 शो के वीकएंड वार का प्रोमो जारी किया गया। इसमें मृदुल तिवारी डांस करते दिख रहे थे, तो वहीं सिंगर अमाल मलिक को सलमान खान ने सरप्राइज के तौर पर उनकी गर्लफ्रेंड को शो में बुलाया। इस सप्ताह घर से बाहर होने के खतरे का सामना करने वाले नामांकित प्रतियोगियों में अभिषेक, गौरव खन्ना , नतालिया जानोसजेक, नीलम गिरी, प्रणित मोरे, तान्या मित्तल और जीशान क्वाड्री शामिल हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि ये वीकएंड वार किसके लिए खतरा साबित होता है।
बिग बॉस 19 के बारे में
सलमान खान रियलिटी शो बिग बॉस के 19वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं। प्रतियोगियों की बात करें, तो इनमें अश्नूर कौर, जीशान कादरी, तान्या मित्तल, नगमा मिराजकर, अवेज दरबार, नेहल चुडासमा, अभिषेक बजाज, बसीर अली, गौरव खन्ना, नतालिया जानोसजेक, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट, नीलम गिरी, कुनिका सुदानंद, अमाल मलिक और मृदुल तिवारी जैसे नाम शामिल हैं। बिग बॉस का यह शो रात 9 बजे जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग कर रहा है और रात 10.30 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित होता है।
AIMIM की पहली लिस्ट सामने: 12 उम्मीदवारों के नाम और सीटें तय
AAP नेता राघव चड्ढा बोले, खामोशी के बावजूद नहीं मानी हार
देसी और हाइब्रिड खीरे में क्या अंतर, कौन ज्यादा फायदेमंद
नई ट्रेन सेवा शुरू, अब रोज मिलेगा सफर का विकल्प
पर्दे के पीछे की कूटनीति: भारत और पाकिस्तान की ट्रैक-2 बैठक में क्या चल रहा है?
घंटों टीवी देखना सेहत के लिए खतरनाक, जानें नुकसान
तकनीकी समिति ने ठुकराई अपील, फखर पर लगा बैन कायम
बंगाल की राजनीति में नया सियासी खेल: घुसपैठियों के मुद्दे पर BJP-ममता टकराव
विटामिन E की कमी को ऐसे करें पूरा, जानें कौन से फल खाएं
हर महिला को क्यों जानना चाहिए मेनोपॉज के बारे में
बच्चे की नजर का ऐसे लगाएं पता, डॉक्टर के पास जाने से पहले
मम्प्स-मीजल्स के बाद नई बीमारी का खतरा, बच्चों पर मंडरा रहा संकट
वैश्विक तनाव का असर, ब्रेंट क्रूड की कीमत 109 डॉलर के ऊपर
राजेन्द्र भारती की सदस्यता रद्द, उमंग सिंघार का BJP पर तीखा हमला
सरकार का बड़ा कदम या विवाद? महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष का विरोध जारी
अफीम खेती मामले में कार्रवाई के बाद अब बहाल हुईं अधिकारी
प्रेम विवाह के 3 साल बाद कपल की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
कोल लेवी केस में अदालत सख्त, जमानत अर्जी नामंजूर
“शुरुआती पलों का आनंद…” — हैली स्टैनफेल्ड का इमोशनल पोस्ट