11 बाउंड्री-ओवरबाउंड्री से मचाया तूफान, टीम को दिलाई यादगार जीत
नई दिल्ली: द हंड्रेड लीग 2025 अब अपने आखिरी दौर में पहुंच चुका है. इस सीजन का फाइनल मुकाबला 31 अगस्त को खेला जाएगा. इससे पहले सदर्न ब्रेव और वेल्श फायर के बीच खेले गए आखिरी लीग मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स टीम (DC) के को-ओनर जीएमआर ग्रुप की टीम सदर्न ब्रेव ने जीत के साथ इस लीग से विदाई ली है. उनकी जीत में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज ने अहम योगदान दिया. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में बैन हो चुके इस खिलाड़ी ने 11 चौके-छक्के लगाकर अपनी टीम को शानदार जीत दिला दी. इस दौरान वेल्श फायर के विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम कोहलर की तेज फिफ्टी भी टीम के काम नहीं आ पाई.
जेसन रॉय ने ठोकी तूफानी फिफ्टी
पिछले कई सालों से इंग्लैंड की टीम से बाहर चल रहे दिग्गज बल्लेबाज जेसन रॉय ने द हंड्रेड 2025 के आखिरी लीग मुकाबले में तूफानी फिफ्टी ठोक दी. उन्होंने वेल्श फायर के खिलाफ केवल 39 गेंदों में 6 चौके और 5 छक्कों की मदद से 70 रनों की तेज पारी खेली. उनकी इस पारी की मदद से सदर्न ब्रेव ने 100 गेंद में 7 विकेट पर 167 रन बनाए.
IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेल चुके जेसन रॉय का इस सीजन में ये पहला अर्धशतक था. उनके अलावा ल्यूस डू प्लॉय ने 21 गेंदों में 30 रन बनाए. वेल्श फायर की ओर से डेविड पायने और रिले मेरेडिथ ने दो-दो विकेट हासिल किए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेल्श फायर की शुरुआत काफी खराब रही.
वेल्श फायर की खराब शुरुआत
168 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेल्श फायर की शुरुआत काफी खराब रही. उसके चार विकेट केवल 51 रन पर गिर गए. इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम कोहलर-कैडमोर ने टीम को जीत दिलाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन वो नाकाम रहे. उन्होंने 46 गेंदों में 3 चौके और 7 छक्कों की मदद से 84 रनों की तेज पारी खेली.
उनके अलावा बेन केलावे ने 20 गेंदों में 33 रन बनाए. इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं पाया. इस तरह वेल्श फायर की टीम 100 गेंद में 6 विकेट पर 163 रन ही बना पाई और 4 रन से मुकाबला हार गई. सदर्न ब्रेव की ओर से क्रेग ओवरटन ने शानदार गेंदबाजी की और 20 गेंद पर 22 रन देकर तीन विकेट लिए. जॉर्डन थॉम्सन को दो विकेट मिले.
सह-मीडिया प्रभारी पद पर पवन दुबे की नियुक्ति, कार्यकर्ताओं में उत्साह
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने होर्मुज पर सरकार की नीतियों का समर्थन किया
भाजपा ने जारी की 27 प्रत्याशियों की सूची, पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई को नहीं मिला टिकट
वकील को बनाया ऑनलाइन ठगी का शिकार, आरोपी पकड़ाया
PM मोदी बोले- जनता चाहती है बदलाव, केरल में कांग्रेस पर बड़ा वार
रायपुर, बिलासपुर और गोंदिया रूट की ट्रेन सेवा फिर शुरू
चीन पर टेक्नोलॉजी नकेल, US ने पेश किया MATCH एक्ट
मिडिल ईस्ट तनाव बढ़ा: कुवैत की तेल रिफाइनरी फिर बनी निशाना
सिलेंडर संकट में धोखा, एजेंसी कर्मचारी 30 गैस सिलेंडर लेकर भागा
राहुल गांधी पर भाजपा का तंज, बयान पर मचा बवाल
खौफनाक हादसा, गले के आर-पार सरिया; सर्जरी से बची जान
आईपीएल विवाद: ललित मोदी ने BCCI से की बड़ी मांग
मंटुरोव की भारत यात्रा: कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत
डेढ़ लाख शिक्षकों को फायदा, चौथी क्रमोन्नति का आदेश जारी
माता के दरबार में वर्दीधारी का भक्ति भाव, लोगों ने सराहा
AIMIM की पहली लिस्ट सामने: 12 उम्मीदवारों के नाम और सीटें तय
AAP नेता राघव चड्ढा बोले, खामोशी के बावजूद नहीं मानी हार
देसी और हाइब्रिड खीरे में क्या अंतर, कौन ज्यादा फायदेमंद