भारत-पाक भिड़ंत से पहले टिकटों की मची लूट, कीमतें पहुंचीं लाखों में
नई दिल्ली: 9 सितंबर से UAE में एशिया कप की शुरुआत होने जा रही है. 8 टीमों के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को UAE के खिलाफ करेगी, लेकिन क्रिकेट फैंस को 14 सितंबर का इंतजार है, जब दुबई में भारत-पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी. पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में बहुत से लोग टीम इंडिया से इस मुकाबले में न खेलने की मांग कर रहे हैं. इस बीच खबर आ रही है कि एशिया कप के टिकट अभी आधिकारिक रूप से लॉन्च भी नहीं हुए हैं और उससे पहले ही भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच के टिकट 15 लाख रुपये में ब्लैक मार्केट में बिक रहे हैं.
क्या है पूरा मामला?
ऑपरेशन सिंदूर के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अभी बरकरार है. इस बीच एशिया कप की शुरुआत 9 सितंबर से होने जा रही है. पाकिस्तान से मैच खेलने के लिए केंद्र सरकार ने अनुमति दे दी है. इसके बाद 14 सितंबर को होने वाले इस महामुकाबले का हर क्रिकेट फैंस उत्सुकता से इंतजार कर रहा है. इसके साथ ही मैच के टिकट को लेकर मारमारी भी शुरू हो गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक टिकटों की बिक्री दो दिनों में शुरू होने की उम्मीद है.
इस बीच खबर आ रही है कि ब्लैक मार्केट में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच के टिकट 15.75 लाख रुपये में उपलब्ध हैं. हालांकि अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ECB) के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर सुभान अहमद ने फैंस को संदिग्ध वेबसाइटों के झांसे में न आने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) और ECB को सोशल मीडिया पर एक अलर्ट जारी करना पड़ा, जिसमें क्रिकेट फैंस को सलाह दी गई कि वे बिक्री शुरू होने के बाद ही आधिकारिक वेबसाइट से टिकट खरीदें.
ACC ने क्रिकेट फैंस को दी सलाह
ACC ने अभी तक एशिया कप के टिकटों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन कुछ फर्जी वेबसाइटों ने पहले ही ऐसे टिकटों को बेचना शुरू कर दिया है. इसमें भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच के टिकटों की कीमत 26,256 रुपये से शुरू होकर 15.75 लाख रुपये तक पहुंच गई.
इस फर्जी वेबसाइट पर मिल रहे हैं एशिया कप के टिकट.
हालांकि ACC इस वेबसाइटों से टिकट न खरीदें की सलाह क्रिकेट फैंस को दे रहा है. 14 सितंबर के बाद 21 सितंबर को एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी. अगर दोनों टीमें 28 सितंबर को होने वाले एशिया कप फाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाती हैं तो इनकी इस टूर्नामेंट में तीसरी बार भिड़ंत हो सकती है.
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
7 बंदियों को सजा में विशेष राहत, बाकी सामान्य कैद काट चुके हैं
शेयर बाजार टूटा तो सोने ने पकड़ी रफ्तार, आज के ताजा रेट देखें
कोलकाता पर हमले की धमकी पर भारत का पलटवार, Rajnath Singh बोले—‘परिणाम भुगतने होंगे’
राज्यसभा सीट और पार्टी बदलाव: राघव चड्ढा को लेकर बढ़ी सियासी अटकलें
भ्रूण लिंग परीक्षण का काला खेल पकड़ा गया, राहगीर ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी फरार
चार अंतरिक्ष यात्री आर्टेमिस-2 के साथ चांद की ओर, 10 दिन में पृथ्वी पर वापसी
नगर निगम की नई पहल, शहर में लगेंगे मिस्ट टावर से कम होगा प्रदूषण
ज्यादा वसूली करने वाले स्कूलों पर गिरेगी गाज, कलेक्टर सख्त
बाबा महाकाल का दरबार हुआ रोशन, भक्त ने चढ़ाए 29 किलो चांदी
हैरान करने वाला मामला, सर्जरी के बाद पेट में रह गया ग्लव्स
पवन खेड़ा के आवास पर असम पुलिस की छानबीन, तीन पासपोर्ट मामले ने बढ़ाई हलचल