मराठा आरक्षण की लड़ाई तेज़, आजाद मैदान में मनोज जरांगे करेंगे विरोध-प्रदर्शन
मुंबई: मराठा आरक्षण को लेकर मनोज जरांगे पाटिल आज शुक्रवार को मुंबई के आजाद मैदान में एक प्रदर्शन करने जा रहे हैं. जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक इस प्रदर्शन में हजारों की संख्या में समर्थक जुटेंगे. वहीं, प्रदर्शन को देखते हुए मुंबई पुलिस ने यातायात को लेकर पड़े बदलाव किए हैं. इसके साथ-साथ कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए भी 5 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) ने इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं.
जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक मनोज जरांगे का विरोध-प्रदर्शन पुणे के शिवनेरी किले से शुरू होगा और आजाद मैदान में आकर समाप्त होगा. जरांगे ने साफ शब्दों में कहा है कि वह अपने उद्देश्य के लिए कुछ भी कर सकते हैं, वे पीछे नहीं हटेंगे. वहीं, कोर्ट ने आदेश दिए हैं कि प्रदर्शन में केवल 5 हजार लोगों के शामिल होने की अनुमति है, लेकिन जरांगे ने कहा कि वे इस शर्त को नहीं मानेंगे.
राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार ने पहले ही मराठा समाज को 10 फीसदी आरक्षण दे रखा है, जिसे मनोज जरांगे के आंदोलन ने मान लिया था. वहीं, उन्होंने मराठा समाज को ओबीसी में शामिल होने पर कहा कि इस श्रेणी में पहले से ही 300 से ज्यादा जातियां शामिल हैं. प्रदर्शन को लेकर कहा कि यह प्रदर्शनकारियों का लोकतांत्रिक अधिकार है. सरकार उनसे बातचीत करेगी.
उद्धव ठाकरे ग्रुप के और शिवसेना सांसद संजय राउत ने जरांगे के प्रदर्शन का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि सीएम देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा चुनाव से पहले मराठा आरक्षण का वादा किया था, जिसे अब पूरा करने का समय आ गया है. वहीं, कांग्रेस ने कोर्ट के फैसले को लेकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पुलिस और कोर्ट का सहारा लेकर लोकतंत्र को दबाने का काम कर रही है.
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं, नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
7 बंदियों को सजा में विशेष राहत, बाकी सामान्य कैद काट चुके हैं
शेयर बाजार टूटा तो सोने ने पकड़ी रफ्तार, आज के ताजा रेट देखें
कोलकाता पर हमले की धमकी पर भारत का पलटवार, Rajnath Singh बोले—‘परिणाम भुगतने होंगे’
राज्यसभा सीट और पार्टी बदलाव: राघव चड्ढा को लेकर बढ़ी सियासी अटकलें
भ्रूण लिंग परीक्षण का काला खेल पकड़ा गया, राहगीर ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी फरार
चार अंतरिक्ष यात्री आर्टेमिस-2 के साथ चांद की ओर, 10 दिन में पृथ्वी पर वापसी
नगर निगम की नई पहल, शहर में लगेंगे मिस्ट टावर से कम होगा प्रदूषण
ज्यादा वसूली करने वाले स्कूलों पर गिरेगी गाज, कलेक्टर सख्त