गणपति उत्सव में पांडे परिवार संग नज़र नहीं आए अहान, सोशल मीडिया पर चर्चा तेज
मुंबई: बॉलीवुड में इन दिनों गणेश चतुर्थी की रौनक हर जगह देखने को मिली। बड़े-बड़े सितारों के घर बप्पा की स्थापना हुई और सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल हो रही हैं। ऐसे में पांडे परिवार की भी झलक सामने आई, लेकिन इस दौरान ‘सैयारा’ स्टार अहान पांडे इस सेलिब्रेशन में नजर नहीं आए। बस फिर क्या था, इसके बाद फैंस ने अहान की मां डीन के पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ ला दी।
परिवार संग नहीं दिखे अहान
पांडे परिवार हर साल गणेश चतुर्थी बड़े उत्साह के साथ मनाता है। इस साल भी चंकी पांडे, भावना, अनन्या और राइसा सबने मिलकर बप्पा का स्वागत किया। तस्वीरों में पूरे परिवार की खुशियां झलक रही थीं, लेकिन अहान पांडे और उनकी बहन अलाना पांडे की गैरहाजिरी ने सभी का ध्यान खींच लिया।
अहान की मां डीन पांडे ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि इस बार उन्होंने अपने बच्चों को बेहद मिस किया। उन्होंने कहा कि त्यौहार की खुशी तो पूरी रही लेकिन बच्चों की कमी काफी महसूस हुई।
सलमान की बहन के घर भी नजर नहीं आए
डीन पांडे ने न सिर्फ अपने घर की तस्वीरें साझा कीं बल्कि सुपरस्टार सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा के गणपति उत्सव से भी फोटोज पोस्ट कीं। वहां बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां मौजूद थीं, लेकिन आहान फिर भी कहीं नजर नहीं आए। इसी के बाद अहान को लेकर लगातार फैंस ने कमेंट्स करके पूछा कि वो कहां पर हैं।
फैंस ने पोस्ट किया रिएक्ट
जैसे ही तस्वीरें सामने आईं, सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। किसी ने पूछा – 'आंटीजी, अहान कहां हैं?' तो किसी ने लिखा – 'पूरा परिवार है लेकिन अहान मिसिंग क्यों?” वहीं कई फैंस ने चिंता जताई कि क्या अहान कहीं बाहर हैं या किसी काम में व्यस्त। दरअसल, आहान आमतौर पर सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते, ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी ने फैंस को बेचैन कर दिया।
अहान पांडे का करियर
अहान पांडे ने अपनी डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ से धमाकेदार शुरुआत की थी। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता मिली और उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से लोगों का दिल जीत लिया। हालांकि अब तक उन्होंने अपने अगले प्रोजेक्ट का ऐलान नहीं किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो वो जल्द ही एक बड़े कमर्शियल प्रोजेक्ट में नजर आ सकते हैं।
‘अपमान का बदला ले जनता’: SIR विवाद पर Mamata Banerjee का बड़ा बयान
चुनावी मैदान में अनोखा अंदाज, बुलडोजर लेकर पहुंचे प्रत्याशी
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं, नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
7 बंदियों को सजा में विशेष राहत, बाकी सामान्य कैद काट चुके हैं