आप नेता सौरभ भारद्वाज के घर पर ईडी की छापेमारी....सिसोदिया ने कहा मामला झूठा और बेबुनियाद
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री, सौरभ भारद्वाज के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की है। छापेमारी दिल्ली सरकार के कार्यकाल के दौरान स्वास्थ्य परियोजनाओं में कथित अनियमितताओं से जुड़े एक मामले में की गई है। ईडी की जांच पिछली ‘आप’ सरकार के तहत 5,590 करोड़ की अस्पताल परियोजनाओं से संबंधित है। यह छापेमारी धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की गई है, और दिल्ली में करीब एक दर्जन जगहों पर तलाशी ली जा रही है। ईडी की छापेमारी पर आप नेता और केजरीवाल के करीबी मनीष सिसोदिया ने इस कार्रवाई को “ध्यान भटकाने की रणनीति” बताकर दावा किया है कि मामला झूठा और बेबुनियाद है।
क्या है अस्पताल निर्माण घोटाला?
यह घोटाला 2018-19 में दिल्ली सरकार द्वारा शुरू की गई 5,590 करोड़ की अस्पताल परियोजनाओं से संबंधित है। इन परियोजनाओं में कई अनियमितताएं सामने आई हैं। इन अस्पतालों का निर्माण छह महीने में पूरा होना था, लेकिन तीन साल बाद भी काम अधूरा है। लगभग 800 करोड़ खर्च होने के बावजूद, केवल 50 प्रतिशत काम ही पूरा हुआ है। एलएनजेपी अस्पताल की लागत 488 करोड़ से बढ़कर 1,135 करोड़ हो गई, लेकिन काम में कोई खास प्रगति नहीं हुई।
कई जगहों पर निर्माण कार्य बिना उचित मंजूरी के शुरू कर दिया गया। ठेकेदारों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। अस्पताल सूचना प्रबंधन प्रणाली (एचआईएमएस) की परियोजना, जो 2016 से लंबित है, में भी जानबूझकर देरी किए जाने के आरोप हैं। इस मामले में, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन की जांच चल रही है। ईडी ने इस संबंध में अपनी ईसीआईआर (प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट) दर्ज कर ली है।
शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों पर पुलिस कार्रवाई, CM हाउस के बाहर तनाव
बालाकोट-नोटबंदी पर राहुल का तंज, संसद में हंगामा
ट्रैफिक अलर्ट: राजबाड़ा-गांधी हॉल मार्ग पर वाहनों की एंट्री बंद
रिजल्ट के तनाव ने ली एक और जान: इंदौर में 12वीं की छात्रा ने जहर खाकर की आत्महत्या
गुजरात हाई कोर्ट का बड़ा झटका: आसाराम आश्रम की याचिका खारिज
क्या गर्भवती हैं निदा खान? जमानत के लिए कोर्ट पहुंचीं
ओबीसी अधिकार पर घमासान: राहुल बोले- सरकार छीनना चाहती है हक
हिमाचल कांग्रेस का प्लान: मंत्री-विधायक संभालेंगे पंचायत और निकाय चुनाव
परिसीमन पर शाह की साफ तस्वीर: बड़े राज्यों की बढ़ेगी ताकत