किसी का पैर टूटा, किसी की कमर में दर्द… दो खिलाड़ियों की हालत खराब, सीरीज़ पर असर तय
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज शुरू होने के दिन नजदीक हैं. लेकिन, उससे पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के एक या दो नहीं पूरे 4 खिलाड़ी चोटिल हैं. इंजर्ड खिलाड़ियों की इस फेहरिस्त में एक नाम उनके कप्तान मिचेल सैंटनर का भी है. न्यूजीलैंड को इस साल अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया से घरेलू सीरीज खेलनी है. लेकिन, उससे पहले चोटिल खिलाड़ियों की लाइन सी लग गई है. किसी का पैर टूटा है तो किसी की कमर में चोट है. वहीं कप्तान समेत दो को तो एक जैसी ही इंजरी हुई है. इन सभी खिलाड़ियों के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में खेलने पर सस्पेंस है.
विल ओरूर्के 3 महीने के लिए बाहर
न्यूजीलैंड के चोटिल खिलाड़ियों में सबसे ताजा नाम विल ओरूर्के है. लंबी कद काठी वाले कीवी टीम के इस पेसर की कमर में चोट है, जिसके चलते वो 3 महीने के लिए क्रिकेट से दूर हो गए हैं. इस खबर ने न्यूजीलैंड की परेशानी को बढ़ा दिया है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज अक्टूबर में होनी है.
फिलिप्स, एलन, सैंटनर पर अपडेट
विल ओरूर्के से पहले ग्लेन फिलिप्स , फिन एलन और मिचेल सैंटनर जैसे खिलाड़ी भी चोटिल होकर बैठे हैं. मिचेल सैंटनर तो ऑस्ट्रेलिया सीरीज में कप्तानी की भूमिका में भी होंगे, जो फिलहाल ग्रोइन इंजरी से जूझ रहे हैं. ग्रोइन इंजरी के अलावा सैंटनर की पेट की सर्जरी भी होनी है. हालांकि, ये उम्मीद जताई जा रही है कि वो कम से कम ऑस्ट्रेलिया सीरीज तक वापसी कर लेंगे.
फिलिप्स, एलन भी होंगे बाहर
व्हाइट बॉल टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर की ही तरह ग्लेन फिलिप्स को भी ग्रोइन इंजरी हैं. वहीं फिन एलन का पैर टूटा हुआ है. इन दोनों खिलाड़ियों के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से बाहर रहने की उम्मीद है. अब फिलिप्स और एलन जैसे नाम भी T20 सीरीज से बाहर रहेंगे तो ये टेंशन देने वाला नहीं तो और क्या है?
1 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया से सीरीज
न्यूजीलैंड से 3 T20 की सीरीज खेलने के इरादे से ऑस्ट्रेलिया की टीम इस साल अक्टूबर में वहां का दौरा करेगी. ये सीरीज 1 से 4 अक्टूबर के बीच खेली जाएगी. पहला T20 1 अक्टूबर को खेले जाने के बाद दूसरा T20 3 अक्टूबर को होगा. जबकि 4 अक्टूबर को आखिरी मैच खेला जाएगा. ये तीनों मैच एक ही वेन्यू पर खेले जाएंगे.
डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
राजनीति पर पप्पू यादव का विवादित बयान, महिलाओं को लेकर कही बड़ी बात
पहलगाम बरसी से पहले गरजी इंडियन आर्मी, पाकिस्तान को सख्त संदेश
BRTS हटने के बाद भी नहीं सुधरी इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था, हाई कोर्ट नाराज
खुशी से मातम में बदली कहानी, भोज के बाद लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा
हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज
“पूरा बंगाल तैयार है बदलाव के लिए”, अमित शाह का बड़ा चुनावी दावा
तेज प्रताप का बड़ा दावा, RJD में टूट के संकेत, सियासी पारा चढ़ा
DRDO ने बनाया AI से लैस ‘प्रज्ञा’, गृह मंत्रालय को सौंपा सिस्टम
आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, यातायात पूरी तरह प्रभावित
200 का लक्ष्य और गलत शॉट: "पिच 175 वाली थी, पर हमारी खराब रणनीति ने डुबोई लुटिया"— हेडन।
चेन्नई मैच की इनसाइड स्टोरी: 5वें ओवर में दी गई नो-बॉल और वाइड ने खोले फिक्सिंग के गहरे राज।
फर्जी खातों से खेला गया 2500 करोड़ का खेल, गुजरात में बड़ा खुलासा
दिल दहला देने वाला वारदात: बच्चे की हत्या कर ड्रम में छिपाया शव
ड्रेस कोड पर बवाल: भोपाल में लेंसकार्ट के खिलाफ अनोखा विरोध
क्या बीमारी की जानकारी के लिए एआई पर भरोसा करना सही है?
पेट्रोल-डीजल की स्थिति सामान्य: छत्तीसगढ़ के पेट्रोल पंपों पर नहीं है कोई किल्लत, सुचारु है आपूर्ति।