बप्पा संग पारिवारिक पल, गुरमीत चौधरी-देबिना और दोनों बेटियों की तस्वीरें वायरल
मुंबई: गणेश चतुर्थी का त्योहार आ गया है। लोगों के घरों में बप्पा का आगमन होना शुरू हो गया है। बॉलीवुड में भी कई सेलेब्स हैं, जो हर साल बप्पा को अपने घर लाते हैं। अब इस साल भी ये सिलसिला शुरू हो गया है। टीवी से लेकर फिल्मों तक का सफर करने वाले अभिनेता गुरमीत चौधरी और उनकी पत्नी देबिना बनर्जी ने अपनी परंपरा को कायम रखा है। दोनों हर वर्ष की भांति इस साल भी अपने घर बप्पा को लाए हैं। अब इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।
गणपति के परम भक्त माने जाने वाले गुरमीत और देबिना के जोड़े ने अपनी बेटियों लियाना और दिविशा के साथ बप्पा का अपने घर में स्वागत किया है। वायरल वीडियो में दोनों अपनी गणपति की मूर्ति घर लाने से पहले एक मूर्ति की दुकान पर जाते हुए दिखाई दिए। इस वीडियो में परिवार बड़े प्यार से मूर्ति को ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। परंपरा का पालन करते हुए मूर्ति के चेहरे को कपड़े से ढक दिया गया, जो गणेश चतुर्थी समारोह के दौरान आधिकारिक अनावरण तक अनुष्ठान की पवित्रता का प्रतीक होता है।
गणपति को घर लाए गुरमीत
वीडियो में देबिना अपनी एक बेटी को गोद में लिए कार की अगली सीट पर बैठी दिखाई दे रही हैं, जबकि गुरमीत अपनी दूसरी बेटी के साथ टेम्पो वैन में यात्रा कर रहे हैं। जिसमें गणपति की मूर्ति भी है। कपल हर साल गणपति को अपने घर लाते हैं। इस दौरान उनकी बेटियां भी उनके साथ रहती हैं।
‘पति पत्नी और पंगा’ में नजर आ रहे हैं गुरमीत-देबिना
गुरमीत-देबिना ने साल 2006 में गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी और 2011 में अपनी शादी को आधिकारिक किया था। साथ में उन्होंने अप्रैल 2022 में अपनी पहली बेटी लियाना और नवंबर 2022 में अपनी दूसरी बेटी दिविशा का स्वागत किया। वर्कफ्रंट की बात करें तो कपल इन दिनों कलर्स के शो 'पति पत्नी और पंगा' में एकसाथ नजर आ रहे हैं। इस शो को अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे और कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी होस्ट कर रहे हैं।
डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
राजनीति पर पप्पू यादव का विवादित बयान, महिलाओं को लेकर कही बड़ी बात
पहलगाम बरसी से पहले गरजी इंडियन आर्मी, पाकिस्तान को सख्त संदेश
BRTS हटने के बाद भी नहीं सुधरी इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था, हाई कोर्ट नाराज
खुशी से मातम में बदली कहानी, भोज के बाद लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा
हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज
“पूरा बंगाल तैयार है बदलाव के लिए”, अमित शाह का बड़ा चुनावी दावा
तेज प्रताप का बड़ा दावा, RJD में टूट के संकेत, सियासी पारा चढ़ा
DRDO ने बनाया AI से लैस ‘प्रज्ञा’, गृह मंत्रालय को सौंपा सिस्टम
आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, यातायात पूरी तरह प्रभावित
200 का लक्ष्य और गलत शॉट: "पिच 175 वाली थी, पर हमारी खराब रणनीति ने डुबोई लुटिया"— हेडन।
चेन्नई मैच की इनसाइड स्टोरी: 5वें ओवर में दी गई नो-बॉल और वाइड ने खोले फिक्सिंग के गहरे राज।
फर्जी खातों से खेला गया 2500 करोड़ का खेल, गुजरात में बड़ा खुलासा
दिल दहला देने वाला वारदात: बच्चे की हत्या कर ड्रम में छिपाया शव
ड्रेस कोड पर बवाल: भोपाल में लेंसकार्ट के खिलाफ अनोखा विरोध
क्या बीमारी की जानकारी के लिए एआई पर भरोसा करना सही है?
पेट्रोल-डीजल की स्थिति सामान्य: छत्तीसगढ़ के पेट्रोल पंपों पर नहीं है कोई किल्लत, सुचारु है आपूर्ति।