रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम के आसार, लोगों से सावधानी बरतने की अपील
छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा, जबकि 27 अगस्त से वर्षा की गतिविधि में वृद्धि होगी. ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों से सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे मानसूनी गतिविधियां और तेज हो सकती हैं.
तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश
सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सूरजपुर और कोरिया जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. यहां बिजली गिरने, गर्जन-तड़ित और अचानक तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटा) के साथ मध्यम वर्षा की संभावना है.
इन जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा की चेतावनी
येलो अलर्ट के अंतर्गत सुकमा, बीजापुर, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है.
अगले 7 दिनों तक बारिश, 27 अगस्त से और तेज होगी गतिविधि
मौसम विभाग का अनुमान है कि पूरे सप्ताह प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होगी. 27 अगस्त से बारिश की गतिविधि और तेज होने की संभावना है, जिससे कई स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है.
निम्न दबाव क्षेत्र से बढ़ेगी मानसूनी गतिविधि
अगले 48 घंटों में ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों से सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है. इसके कारण छत्तीसगढ़ में बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है.
तीन सक्रिय तंत्र से बदल रहा मौसम
ओडिशा-पश्चिम बंगाल तटों से सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. हरियाणा से उत्तर छत्तीसगढ़ होते हुए बंगाल की खाड़ी तक द्रोणिका सक्रिय है. मानसून द्रोणिका बीकानेर से प्रयागराज, डाल्टनगंज होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है.
पिछले 24 घंटों में कई जिलों में झमाझम बारिश
पिछले 24 घंटों में सरगुजा, बस्तर और बिलासपुर संभागों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई. रायपुर और दुर्ग संभाग में भी कुछ स्थानों पर बारिश दर्ज की गई.
मुख्य वर्षा आंकड़े
छत्तीसगढ़ प्रदेश में वर्षा के मुख्य आंकड़ों की बात करें तो करपावंड – 6 सेमी, कोटाडोल – 4 सेमी, भानुप्रतापपुर – 4 सेमी, औंधी – 4 सेमी, साल्हेवारा – 3 सेमी, दुर्गकोंदल – 3 सेमी, कोंडागांव – 3 सेमी, जशपुरनगर – 3 सेमी बारिश दर्ज किया गया. छत्तीसगढ़ प्रदेश में अधिकतम तापमान 30.0°C (बिलासपुर) और न्यूनतम तापमान 20.4°C (दुर्ग) दर्ज किया गया.
रायपुर में आसमान रहेगा मेघमय
26 अगस्त को रायपुर में आसमान सामान्यतः मेघमय रहेगा और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. अधिकतम तापमान: 29°C और न्यूनतम तापमान: 25°C रहने का अनुमान है.
अल्पविराम की अवधारणा जीवन और कार्य के संतुलन के लिये अत्यंत आवश्यक : अर्गल
चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
जल जीवन मिशन से संवरी बुलगा की तस्वीर, जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल
नगरीय निकायों के कायाकल्प और वित्तीय सुदृढ़ीकरण के लिये दो दिवसीय "शहरी सुधार कार्यशाला" का हुआ समापन
संकल्प से समाधान अभियान’ से त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी निराकरण हुआ सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर में प्रदर्शन
फॉरेस्ट ग्राउंड में बना बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित और अनुशासित कर रहा
माता-पिता के संस्कार और गुरूओं से प्राप्त ज्ञान के प्रति सदैव रहें कृतज्ञ : राज्यपाल पटेल
आदि शंकराचार्य का दर्शन भारतीय संस्कृति, धर्म और आध्यात्मिक एकता का बना आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों पर पुलिस कार्रवाई, CM हाउस के बाहर तनाव
बालाकोट-नोटबंदी पर राहुल का तंज, संसद में हंगामा
ट्रैफिक अलर्ट: राजबाड़ा-गांधी हॉल मार्ग पर वाहनों की एंट्री बंद