आईएमए ने सरकार से की अपील: दवाओं के साथ स्वास्थ्य सेवाओं पर भी टैक्स कम हो
व्यापार: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने कैंसर से संबंधित और अन्य आवश्यक दवाओं पर सरकार की जीएसटी राहत का स्वागत किया है। उन्होंने इसे देश के लाखों रोगियों के लिए स्वास्थ्य सेवा को और अधिक किफायती बनान के लिए एक जरूरी कदम बताया है।
आईएमए ने आगे जोर देकर कहा कि चिकित्सा उपकरण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने से अस्पतालों और क्लीनिकों की परिचालन लागत कम होगी। इस निर्णय से कैंसर, क्रोनिक किडनी रोग और गंभीर संक्रमण जैसी जानलेवा बीमारियों से जूझ रहे परिवारों पर वित्तयी बोझ कम होने की उम्मीद है।
आवश्यक दवाओं पर पूर्ण जीएसटी की छूट की अपील
इसके साथ ही एसोसिएशन ने सरकार से जीवनरक्षक और आवश्यक दवाओं की एक विस्तृत शृंखला पर पूर्ण जीएसटी छूट की अपील की। इसमें कीमोथेरपी और इम्यूनोथेरपी में इस्तेमाल होने वाली कैंसर-रोधी दवाएं, इंसुलिन जैसी मधुमेह-रोधी दवाएं, साथ ही हृदय संबंधी दवाएं, उच्च रक्तचाप-रोधी दवाएं और अस्थमा व सीओडीपी जैसी पुरानी श्वसन संबंधी बीमारियों के उपचार शामिल हैं। एसोसिएशन ने हीमोफीलिया और मायलोडिस्प्लास्टिक सिंड्रोम जैसी दुर्लभ स्थितियों में इस्तेमाल होने वाली दवाओं पर भी छूट की जरूरत पर जोर दिया।
जीएसटी और टीएएन पंजीकरण की दिक्कतों का मुद्दा उठाया
एसोसिएशन ने अपनी राज्य और स्थानीय शाखाओं को जीएसटी और टैक्स डिडक्शन अकाउंट नंबर (TAN) पंजीकरण में आ रही दिक्कतों का मुद्दा उठाया है। संगठन का कहना है कि नामकरण संबंधी समस्याओं की वजह से ये प्रक्रियाएं जटिल हो रही हैं। इस पर ध्यान देने की मांग करते हुए एसोसिएशन ने काउंसिल से अपील की है कि देशभर में अनुपालन प्रक्रियाओं को सरल और सुचारु बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
बीमा प्रीमियम पर जीएसटी में छूट की मांग
आईएमए ने अस्पताल के बिस्तरों पर जीएसटी हटाने की भी सिफारिश की है, क्योंकि बिस्तर स्वास्थ्य सेवा की एक बुनियादी जरूरत हैं, न कि कोई विलासिता की वस्तु। इसके अलावा, एसोसिएशन ने स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम पर जीएसटी में छूट की मांग करते हुए कहा है कि इससे ज्यादा लोग स्वास्थ्य बीमा लेने के लिए प्रोत्साहित होंगे और चिकित्सा आपात स्थितियों के दौरान परिवारों पर आर्थिक दबाव कम होगा। आईएमए ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जीएसटी परिषद जन स्वास्थ्य के हित में इन अतिरिक्त मांगों पर विचार करेगी।
डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
राजनीति पर पप्पू यादव का विवादित बयान, महिलाओं को लेकर कही बड़ी बात
पहलगाम बरसी से पहले गरजी इंडियन आर्मी, पाकिस्तान को सख्त संदेश
BRTS हटने के बाद भी नहीं सुधरी इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था, हाई कोर्ट नाराज
खुशी से मातम में बदली कहानी, भोज के बाद लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा
हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज
“पूरा बंगाल तैयार है बदलाव के लिए”, अमित शाह का बड़ा चुनावी दावा
तेज प्रताप का बड़ा दावा, RJD में टूट के संकेत, सियासी पारा चढ़ा
DRDO ने बनाया AI से लैस ‘प्रज्ञा’, गृह मंत्रालय को सौंपा सिस्टम
आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, यातायात पूरी तरह प्रभावित
200 का लक्ष्य और गलत शॉट: "पिच 175 वाली थी, पर हमारी खराब रणनीति ने डुबोई लुटिया"— हेडन।
चेन्नई मैच की इनसाइड स्टोरी: 5वें ओवर में दी गई नो-बॉल और वाइड ने खोले फिक्सिंग के गहरे राज।
फर्जी खातों से खेला गया 2500 करोड़ का खेल, गुजरात में बड़ा खुलासा
दिल दहला देने वाला वारदात: बच्चे की हत्या कर ड्रम में छिपाया शव
ड्रेस कोड पर बवाल: भोपाल में लेंसकार्ट के खिलाफ अनोखा विरोध
क्या बीमारी की जानकारी के लिए एआई पर भरोसा करना सही है?
पेट्रोल-डीजल की स्थिति सामान्य: छत्तीसगढ़ के पेट्रोल पंपों पर नहीं है कोई किल्लत, सुचारु है आपूर्ति।