Satna: साढ़े 4 साल की मासूम से रेप; घर छोड़ते समय ऑटो चालक ने की हैवानियत,
सतनाः मध्य प्रदेश के सतना जिले से दिल झकझोरने वाली घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया। साढ़े चार साल की मासूम के साथ रेप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक ऑटो चालक ने शर्मनाक घटना को अंजाम दिया। दो दिनों डरी सहमी रही बच्ची ने जब हिम्मत कर परिजनों को सच बताया। तब शिकायत पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
दरअसल, यह शर्मनाक घटना 19 अगस्त की है। आरोपी ने वारदात को तब अंजाम दिया जब बच्ची स्कूल से घर लौट रही थी। शहर के स्कूल में बच्चों को लाने-ले जाने वाला नियमित ऑटो चालक बीमार था। इसलिए उसने अपने पड़ोसी राजकुमार दहिया को एक दिन के लिए अपनी जगह भेज दिया। इसी मौके का फायदा उठाकर राजकुमार ने ऑटो में सवार एक साढ़े चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
दो दिन डरी सहमी रही मासूम
इस हैवानियत ने मासूम को इतना डरा दिया कि उसकी जुबान दो दिनों तक शांत रही। लेकिन 21 अगस्त की शाम को जब बच्ची को तकलीफ हुई। तब परिजनों ने उससे प्यार से पूछताछ की तब बच्ची ने अपनी आपबीती सुनाई। यह सुनते ही परिवार के होश उड़ गए। वे तुरंत बच्ची को लेकर सिविल लाइन थाने पहुंचे।
सलाखों के पीछे पहुंचा आरोपी
परिजनों की शिकायत पर पुलिस महकमा हरकत में आ गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह परिहार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। सीएसपी देवेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। साथ ही तत्काल उसकी तलाश शुरू कर दी गई। कुछ ही घंटों में आरोपी राजकुमार दहिया को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
VIT भोपाल में टाइफाइड का प्रकोप, 40 से अधिक छात्र संक्रमित — हॉस्टल व्यवस्थाओं पर उठे सवाल
अमेरिका में सख्ती की तैयारी, विदेशी वर्कर्स पर फोकस
पुलिस पूछताछ में टूटी कहानी, बहू ने कबूला सच
बाबा बागेश्वर के बयान पर सियासी तूफान, कई सवाल खड़े
रायपुर कांग्रेस में बदलाव, किन नेताओं को मिली जगह?
शराब पिलाकर हत्या, फिर चौथी मंजिल से फेंका—कोर्ट का सख्त फैसला
राजनीतिक बयानबाजी तेज, उषा ठाकुर के शब्दों पर बवाल
सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ी जांच, लोगों से सतर्क रहने की अपील
IPL 2026 स्टार पर चर्चा, अश्विन ने बताया सही रास्ता
कोर्टरूम में टिप्पणी को लेकर हंगामा, महिला वकील नाराज
IPL Moment: गिल के आउट होते ही सुयश का खास अंदाज वायरल
1000 पेड़ों की जगह बचे सिर्फ 50, सैटेलाइट तस्वीरों ने खोली पोल