छत्तीसगढ़ में निवेश लाने CM साय का मिशन, उद्योगपतियों से करेंगे मुलाकात
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपना पहला विदेश दौरा शुरू करने जा रहे हैं। बुधवार देर शाम वे दिल्ली से जापान और साउथ कोरिया के लिए रवाना होंगे। यह दौरा छत्तीसगढ़ के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि मुख्यमंत्री साय यहां आयोजित ओसाका वर्ल्ड एक्सपो में शामिल होकर प्रदेश को निवेश का हब बनाने की दिशा में पहल करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स, फूड प्रोसेसिंग और ऑटोमोबाइल्स जैसे क्षेत्रों में जापान और कोरिया ने उल्लेखनीय काम किया है। छत्तीसगढ़ में भी इन क्षेत्रों में अपार संभावनाएं मौजूद हैं। नई उद्योग नीति के साथ वे विदेशी उद्यमियों को प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे।
दिल्ली में भी अहम मुलाकातें
विदेश रवाना होने से पहले सीएम साय दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। उनके साथ इस दौरे पर उनकी पत्नी कौशल्या देवी साय, मंत्री रामविचार नेताम, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल और कई अधिकारी भी शामिल हैं। दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना होते समय मंत्री गजेंद्र यादव और मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने मुख्यमंत्री को विदा किया।
निवेश का नया द्वार
ओसाका वर्ल्ड एक्सपो में सीएम साय उद्योगपतियों से सीधी बातचीत करेंगे और छत्तीसगढ़ को निवेश का गंतव्य बनाने के लिए उन्हें आमंत्रित करेंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि यह दौरा राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है। इससे प्रदेश को न सिर्फ रोजगार और नई तकनीक मिलेगी, बल्कि वैश्विक स्तर पर छत्तीसगढ़ की पहचान भी मजबूत होगी।
साडा अध्यक्ष पद के लिए अशोक शर्मा का नाम चर्चा में
श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक 30 को बैठक में होंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय
बंगाल में कानून-व्यवस्था पर घमासान, नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप
विधानसभा-1 के वार्ड 9 से अभियान का शुभारंभ, जनभागीदारी पर जोर
VIT भोपाल में टाइफाइड का प्रकोप, 40 से अधिक छात्र संक्रमित — हॉस्टल व्यवस्थाओं पर उठे सवाल
अमेरिका में सख्ती की तैयारी, विदेशी वर्कर्स पर फोकस
पुलिस पूछताछ में टूटी कहानी, बहू ने कबूला सच
बाबा बागेश्वर के बयान पर सियासी तूफान, कई सवाल खड़े
रायपुर कांग्रेस में बदलाव, किन नेताओं को मिली जगह?
शराब पिलाकर हत्या, फिर चौथी मंजिल से फेंका—कोर्ट का सख्त फैसला