हेल्थ रिकवरी के बाद ममूटी का बयान- ‘आपके प्यार और दुआओं के लिए शुक्रिया’
मुंबई : बीते कुछ वक्त से मलयालम अभिनेता ममूटी अपनी खराब सेहत के चलते खबरों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावे किए गए कि वे खराब सेहत से जूझ रहे हैं और इस तरह की खबरों ने उनके फैंस की चिंता बढ़ा दी। मगर, प्रशंसकों के लिए अब राहत की खबर है। ममूटी अब पूरी तरह फिट हैं। दिलचस्प बात यह है कि वे जल्द एक्शन का दम दिखाते नजर आएंगे।
अभिनेता के मेकअप मैन शेयर किया पोस्ट
ममूटी के स्वस्थ होने की खबर को प्रोड्यूसर जॉर्ज और एंटो जोसेफ ने एक पोस्ट से कन्फर्म किया है। इसके अलावा एक्टर के मेकअप मैन ने भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें अभिनेता हाथ जोड़े नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने फैंस और शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा किया है।
बोले- 'सभी का आभारी हूं'
कैप्शन में लिखा है, 'मैं आप सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन करता हूं। मेरी आंखें खुशी से भीगी हुई हैं। मैं उन सभी का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने प्रार्थना की, उन सभी का जो मेरे साथ खड़े रहे, उन सभी का जिन्होंने मुझे यह कहकर दिलासा दी कि कुछ नहीं होगा, उन सभी का जिन्होंने मेरे लिए असीम प्रेम लुटाया। धन्यवाद!
फैंस बोले- 'वापसी का इंतजार है'
अभिनेता के स्वस्थ होने की खबर सुनकर फैंस ने राहत की सांस ली है और अभिनेता के बेहतर स्वास्थ्य की दुआ की है। एक यूजर ने लिखा, 'लीजेंड कभी थकते नहीं, वे हमेशा उत्थान करते हैं। वापसी पर स्वागत है'। वहीं कुछ यूजर्स लिख रहे हैं, 'हमें आपकी वापसी का इंतजार है'। वहीं, एक यूजर ने लिखा, 'अब और भी मजबूत होकर लौटिएगा'। एक यूजर ने लिखा, 'यकीन है, नई पारी और धमाकेदार होगी'।
पत्नी की हत्या कर शव बोरी में छुपाया, आरोपी ने कबूला जुर्म
बंगाल चुनाव के बीच ED का एक्शन, कई ठिकानों पर छापेमारी
AAP ने खटखटाया राज्यसभा सभापति का दरवाजा, 7 सांसदों की सदस्यता पर सवाल
एमपी में 2025 बैच के IAS अधिकारियों की पोस्टिंग, प्रशासन को मिले नए चेहरे
किसानों के लिए खुशखबरी, 9 मई तक कर सकेंगे स्लॉट बुकिंग, खरीदी जारी
हीटवेव का कहर जारी, 10 राज्यों में अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मध्य प्रदेश में 'सूर्यदेव' के तेवर तल्ख: 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा, 22 जिलों में 'लू' का अलर्ट
AAP की नींव में संघर्ष, केजरीवाल बोले- 9 किलो तक कम हो गया था वजन
पुलिस ऑपरेशन सफल, 47 माओवादी सरेंडर, भारी मात्रा में हथियार बरामद
ममता के भाषण के बाद बिगड़े हालात, भवानीपुर में झड़प