ध्वजारोहण के बाद परेड में ली सलामी, गूंजे देशभक्ति के नारे
रायपुरः पूरे देश में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम हुआ। सीएम विष्णुदेव साय ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद परेड की सलामी ली। सलामी लेने के बाद प्रदेश मुखिया ने प्रदेश की जनता को संबोधित किया। भाषण में उन्होंने प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं का जिक्र किया।
परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया
कार्यक्रम में सीएम साय ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद स्वतंत्रता दिवस परेड का निरीक्षण करने के बाद मार्चपास्ट की सलामी ली। मार्चपास्ट में छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ ओडिशा पुलिस के जवान, 17 प्लाटून कमांडर और एनसीसी कैडेट भी शामिल हुए। इसके बाद अश्वरोही दल ने करतब दिखाया।
सीएम का वीर शहीदो की शहादत को नमन
सीएम विष्णुदेव साय ने मार्चपास्ट के बाद मंच से जनता को संबोधित किया। उन्होंने सबको स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इसके बाद वीर शहीदों को नमन किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता संग्राम के समय हुए परालकोट विद्रोह का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस विद्रोह को हुए 200 साल हो गए हैं। सीएम ने उस समय के शहीद गेल सिंह की वीरता को याद किया।
नक्सलवाद के खात्मे का जिक्र किया
सीएम ने अपने भाषण में नक्सलियों के खात्मे के लिए चलाए ऑपरेशन का जिक्र किया। सीएम ने अपने भाषण में सुरक्षाबलों को नमन किया जिन्होंने नक्सलियों के ठिकानों में घुसकर मात दी। पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में हम मार्च 2026 तक देश को माओवादी आतंक से मुक्त करने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 20 महीनों में 450 नक्सलियों को न्यूट्रलाइज किया है। साथ ही 1578 को अरेस्ट किया है।
वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा
सीएम साय ने अपने भाषण में देशी उत्पाद अपनाने का आग्रह का किया। सीएम ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर हमको संकल्प लेना चाहिए कि अधिक से अधिक स्वदेशी उत्पाद का उपयोग करें। हर नागरिक स्वदेशी वस्तु खरीदने को देशभक्ति का कार्य माने। हर व्यवसाय गुणवत्ता और स्थिरता को अनिवार्य माने। सीएम साय ने कहा पीएम मोदी के लोकल फॉर वोकल में छत्तीसगढ़ की अग्रणी भूमिका हो।
पंजाब में ED का शिकंजा, पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर पर बड़ी कार्रवाई
परिवार संग बिताया खास समय, फैंस के साथ शेयर की खुशी
ड्रग्स के खिलाफ अमेरिका की कड़ी कार्रवाई, मिसाइल हमले में 3 लोगों की मौत
कहा—सिनेमा में रंगभेद की सोच अब भी मौजूद
बड़ा राजनीतिक फेरबदल: राघव चड्ढा-संदीप पाठक सहित सात नेता अब भाजपा के राज्यसभा सदस्य
मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी, भोपाल-इंदौर में ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम लागू
सोशल मीडिया और मीडिया मैनेजमेंट का बड़ा रोल
जानबूझकर या लगातार खतरनाक गेंद पर ही हटाया जाता है बॉलर
MP में बड़ा एक्सीडेंट, कार-ट्रैक्टर ट्रॉली टक्कर में 5 की मौत, 6 घायल अस्पताल में
वेस्टर्न पॉप स्टार ने अपनाया इंडियन क्लासिकल डांस
MP में विवादित पोस्ट पर कार्रवाई, अमित शाह के खिलाफ FIR
‘3 ऑप्शन में से चुना ये रास्ता,’ राघव चड्ढा ने इस्तीफे पर दी सफाई
बायपास पर खतरा बढ़ा, अधूरे फ्लायओवर-अंडरपास से हादसे, डेडलाइन तय
Aamir Khan के साथ काम करने पर कही खास बात
मरीन ड्राइव पर हादसा, स्कूटी की टक्कर से तीन की मौत, इलाके में सनसनी