समर्थगुरू धारा मैत्री संघ द्वारा 17 अगस्त को कोरबा में ध्यान एवं सत्संग शिविर आयोजित
कोरबा । वर्तमान की आपाधापी और तनावपूर्ण जीवनशैली में मनुष्य अपने मूल स्वभाव प्रेम और आनंद से दूर होता जा रहा है। इसी पृष्ठभूमि में समर्थगुरू धारा मैत्री संघ, कोरबा (छ.ग.) द्वारा एक दिवसीय ध्यान एवं सत्संग शिविर का आयोजन 17 अगस्त 2025, रविवार को किया जा रहा है। शिविर का स्थान होटल टॉप-इन-टाउन, आईटीआई चौक, कोरबा हैं, जो सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेगा।
शिविर में प्रतिभागियों को परमगुरू ओशो और समर्थगुरू के मार्गदर्शन में साधना, ध्यान और सत्संग के जरिए जीवन को तनावमुक्त और आनंदमय बनाने की दिशा दिखाई जाएगी। इसमें सुरजपुर से आचार्य मा भक्ति पूर्णिमा, पेंड्रा से आचार्य संतोष चंद्रा और बिलासपुर से आचार्य पी.पी. सिंह साधकों को ध्यान, योग एवं सत्संग की विधियां सिखाएंगे।
आयोजकों ने जानकारी देते हुए बताया कि आज के समय में मन की अशांति और जीवन में दुख के कारण समाज में अपराध और हिंसा बढ़ रही है। इसका कारण मनुष्य का प्रकृति और अपने असली स्वभाव से दूर होना है। ऐसे में यह शिविर प्रतिभागियों को भीतर की गहराई में जाकर शांति और आनंद का अनुभव करने का अवसर देगा।
शिविर में सुबह का चाय-नाश्ता, दोपहर का भोजन और शाम की चाय शामिल है। कोरबा वासियों के लिए यह शिविर विशेष इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि जो साधक लंबे समय से ओशो से जुड़े हैं लेकिन संगठित रूप से सक्रिय नहीं हैं, वे इस अवसर पर आकर अपने साधना पथ को पुनः आगे बढ़ा सकते हैं। शिविर में भाग लेने हेतु अग्रिम बुकिंग कराई जा सकती है। जिसके लिये संपर्क सूत्र स्वामी प्रशांत 9617634341, स्वामी प्रकाश 7987117273, स्वामी मुकेश 9522489999 में फोन लगाया जा सकता हैं।
परिवार संग बिताया खास समय, फैंस के साथ शेयर की खुशी
ड्रग्स के खिलाफ अमेरिका की कड़ी कार्रवाई, मिसाइल हमले में 3 लोगों की मौत
कहा—सिनेमा में रंगभेद की सोच अब भी मौजूद
बड़ा राजनीतिक फेरबदल: राघव चड्ढा-संदीप पाठक सहित सात नेता अब भाजपा के राज्यसभा सदस्य
मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी, भोपाल-इंदौर में ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम लागू
सोशल मीडिया और मीडिया मैनेजमेंट का बड़ा रोल
जानबूझकर या लगातार खतरनाक गेंद पर ही हटाया जाता है बॉलर
MP में बड़ा एक्सीडेंट, कार-ट्रैक्टर ट्रॉली टक्कर में 5 की मौत, 6 घायल अस्पताल में
वेस्टर्न पॉप स्टार ने अपनाया इंडियन क्लासिकल डांस
MP में विवादित पोस्ट पर कार्रवाई, अमित शाह के खिलाफ FIR
‘3 ऑप्शन में से चुना ये रास्ता,’ राघव चड्ढा ने इस्तीफे पर दी सफाई
बायपास पर खतरा बढ़ा, अधूरे फ्लायओवर-अंडरपास से हादसे, डेडलाइन तय
Aamir Khan के साथ काम करने पर कही खास बात
मरीन ड्राइव पर हादसा, स्कूटी की टक्कर से तीन की मौत, इलाके में सनसनी
केजरीवाल ने ममता का थामा हाथ, BJP पर साधा निशाना