एसए20 नीलामी में घरेलू खिलाड़ियों को बड़े मौके मिलने की उम्मीद: क्रिस मौरिस
जोहानिसबर्ग । दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर क्रिस मौरिस का मानना है कि एसए20 लीग के चौथे सत्र की नीलामी में स्थानीय खिलाड़ियों को इस बार बड़ी संख्या में अवसर मिल सकते हैं। लीग का नया सत्र 26 दिसंबर से शुरू होगा, जबकि खिलाड़ियों की नीलामी 9 सितंबर को जोहानिसबर्ग में होगी। ‘सुपरस्पोर्ट’ से बातचीत में मौरिस ने कहा, “नीलामी हमेशा रोमांचक होती है, लेकिन इस बार यह एसए20 की अब तक की सबसे बड़ी नीलामी होगी। कई खिलाड़ियों को पहले ही रिटेन किया गया है और कुछ वाइल्ड कार्ड से चुने गए हैं।”
इस बार छह फ्रैंचाइजियों के पास 19-19 खिलाड़ियों की टीम पूरी करने के लिए कुल 84 स्लॉट उपलब्ध हैं। इसके लिए उन्हें 74 लाख अमेरिकी डॉलर खर्च करने की अनुमति है, जो 2022 में लीग की शुरुआत के बाद से अब तक की सबसे बड़ी धनराशि है। मौरिस के मुताबिक, “कुछ टीमों के पास खर्च करने के लिए पर्याप्त बजट है, जबकि कुछ ने पहले ही आधी टीम भर ली है और उनके पास सीमित धन है। ऐसे में घरेलू खिलाड़ियों को मौके मिलने की संभावना और भी बढ़ जाती है।”
नीलामी में प्रमुख नामों की बात करते हुए मौरिस ने कहा कि एडेन मार्कराम मुख्य आकर्षण होंगे, क्योंकि उन्हें उनकी टीम ने रिटेन नहीं किया है। इसके अलावा युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस और तेज गेंदबाज क्वेना मफाका भी अच्छी बोली पा सकते हैं। उन्होंने कहा कि “मुझे लगता है कि क्वेना मफाका बोली लगाने की होड़ के केंद्र में होंगे। डेवाल्ड ब्रेविस एक और नाम हैं, क्योंकि उन्हें रिटेन नहीं किया गया है। रासी वान डर डुसेन भी अपने अनुभव के चलते अच्छी कीमत हासिल कर सकते हैं।”
स्थानीय और विदेशी खिलाड़ियों के पंजीकरण की अंतिम तारीख 18 अगस्त तय की गई है। रिटेन किए गए खिलाड़ियों में निकोलस पूरन, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, इंग्लैंड के जोस बटलर और जॉनी बेयरस्टो जैसे बड़े नाम शामिल हैं। मौरिस का मानना है कि इस बार की नीलामी न केवल बड़े अंतरराष्ट्रीय सितारों पर, बल्कि घरेलू प्रतिभाओं पर भी रोशनी डालेगी, जिससे दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट को मजबूत आधार मिलेगा।
स्वास्थ्य मंत्रालय की चेतावनी—लाइफस्टाइल बीमारियां सबसे बड़ा खतरा
दो विदेशी और दो पाकिस्तानी कप्तान मैदान में आमने-सामने
बंगाल में सियासी हिंसा: मिताली बाग की कार पर हमला, सांसद और ड्राइवर घायल
विधानसभा के बाहर हाई-वोल्टेज ड्रामा: MLA ट्रैक्टर लेकर पहुंचे, पुलिस संग झूमाझटकी
राजनीति में बड़ा उलटफेर: राघव सहित 7 AAP सांसद BJP में, संजय सिंह की प्रतिक्रिया
गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलेगा पक्का घर
अंपायर के फैसले पर बहस करना माना जाता है अनुशासनहीनता
बंगाल चुनाव पर पीएम मोदी का बड़ा दावा, बोले- अब शपथ समारोह में आऊंगा
श्रेयस की कूल कप्तानी बनाम पाटीदार का शांत दिमाग
पंजाब में ED का शिकंजा, पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर पर बड़ी कार्रवाई
परिवार संग बिताया खास समय, फैंस के साथ शेयर की खुशी
ड्रग्स के खिलाफ अमेरिका की कड़ी कार्रवाई, मिसाइल हमले में 3 लोगों की मौत
कहा—सिनेमा में रंगभेद की सोच अब भी मौजूद
छक्के को चौका देने का आरोप, मैच का टर्निंग पॉइंट बना?