धार में हंगामा,स्कूल में प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने तोड़ा दम
धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में 12वीं की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. आरोप है की स्कूल की 3 महिला टीचर्स ने छात्रा को प्रताड़ित किया था, जिससे परेशान होकर गुरुवार को छात्रा ने जान दे दी। वहीं शुक्रवार को पोसटमॉर्टम के बाद परिजनों ने स्कूल के बाहर शव रखकर जमकर प्रदर्शन किया और चक्का जाम कर दिया।
सुसाइड नोट में टीचर्स के नाम लिखे
पूरा मामला मनावर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का है। यहां पार्वती(17) नाम की छात्रा स्कूल में 12वीं की पढ़ती थी, सुसाइड से पहले छात्रा ने एक नोट भी छोड़ा है। सुसाइड नोट में छात्रा ने स्कूल की तीन टीचर्स सारिका ठाकुर, लक्ष्मी मंडलोई और आरती चौहान पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। छात्रा के परिजनों ने बताया कि टीचर बेटी को पसंद नहीं करते थे और हमेशा उसको परेशान करते रहते थे. जिससे तंग आकर बेटी ने जान दे दी।
प्रिंसिपल ने टीचर्स पर नहीं की कार्रवाई
पार्वती के साथ पढ़ने वाली अन्य छात्राओं ने बताया कि स्कूल की तीनों टीचर गलत तरीके से बात करती थीं प्रिंसिपल को भी इसके बारे में पता था लेकिन प्रिंसिपल ने कभी कोई कार्रवाई नहीं की। इस वजह से टीचर्स के हौसले बढ़ते गए और उन्होंने और परेशान करना शुरू कर दिया, अगर टीचर्स पर कार्रवाई की गई होती तो आज पार्वती की जान नहीं जाती।
कार्रवाई के आश्वासन के बाद जाम खुलवाया
वहीं सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करने के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। आला अधिकारियों ने परिजनों को दोषियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन माने और रास्ता खुलवाया गया। अधिकारियों का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है, जिसके बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
DGP सिद्ध नाथ को मिला एक्सटेंशन, चुनाव बाद 7 दिन और रुकेंगे केंद्रीय बल
गुजरात में AAP संकट में, प्रदेश महामंत्री सागर रबारी ने छोड़ा पद
कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत
स्वास्थ्य मंत्रालय की चेतावनी—लाइफस्टाइल बीमारियां सबसे बड़ा खतरा
अब तक 1500 से ज्यादा पेड़ लगाकर पेश की मिसाल
पूरी रात जागकर जश्न मनाते रहे गांव वाले
छात्रों और युवाओं ने पेश किए नए स्टार्टअप आइडियाज
दो विदेशी और दो पाकिस्तानी कप्तान मैदान में आमने-सामने
बंगाल में सियासी हिंसा: मिताली बाग की कार पर हमला, सांसद और ड्राइवर घायल
विधानसभा के बाहर हाई-वोल्टेज ड्रामा: MLA ट्रैक्टर लेकर पहुंचे, पुलिस संग झूमाझटकी
राजनीति में बड़ा उलटफेर: राघव सहित 7 AAP सांसद BJP में, संजय सिंह की प्रतिक्रिया
गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलेगा पक्का घर
अंपायर के फैसले पर बहस करना माना जाता है अनुशासनहीनता