कप्तान सूर्यकुमार यादव का नया अंदाज, सोशल मीडिया पर शेयर की लोकेशन पिक्स
नई दिल्ली : हर्निया के ऑपरेशन के बाद टीम इंडिया के T20I टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव मैदान पर लौट आए हैं. उन्होंने बेंगलुरु में बल्लेबाजी की प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है. एशिया कप 2025 के लिए अभी तक टीम इंडिया का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन संभावित खिलाड़ियों ने अभी से प्रैक्टिस शुरू कर दी है. इस दौरान सूर्यकुमार यादव बेंगलुरु में प्रैक्टिस छोड़कर कहीं और पहुंच गए हैं. उन्होंने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है. आखिरी एशिया कप की तैयारी बीच में छोड़कर सूर्या विदेश में क्या कर रहे हैं? सभी के मन में ये सवाल उठा रहा है.
जापान पहुंच गए सूर्यकुमार यादव
टीम इंडिया के T20I टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव बेंगलुरु के NCA से जापान पहुंच गए हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर जापान के टोक्यों की तस्वीरों की स्टोरी शेयर की है.उन्होंने एक तस्वीर में लिखा है, “कुछ समझ में नहीं आया, लेकिन देखकर अच्छा लगा”. हाल ही में सूर्या ने हर्निया के ऑपरेशन के बाद प्रैक्टिस शुरू कर दी. उन्होंने बेंगलुरु के NCA में बल्लेबाजी करनी भी शुरू कर दी. इस बीच वो बेंगलुरु से टोक्यो क्यों गए, इसका जवाब फैंस को नहीं मिल पा रहा है. इस बीच एशिया कप 2025 के लिए टीम का ऐलान भी जल्द होने वाला है.
19 या 20 अगस्त को हो सकता है टीम इंडिया का ऐलान
एशिया कप 9 सितंबर से शुरू होने वाला है. भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर से करेगा. 14 सितंबर को उसका सामना पाकिस्तान से होगा. इस बीच खबर आ रही है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सेलेक्शन कमेटी 19 या 20 अगस्त को टीम इंडिया का ऐलान कर सकती है.
T20I टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव का इस टूर्नामेंट में खेलना अभी तक संदिग्ध लग रहा है. हालांकि वो सर्जरी के बाद मैदान में लौट आए हैं, लेकिन उनकी फिटनेस पर नजर रखी जा रही है. उनके न खेलने पर शुभमन गिल को टीम की कप्तानी मिल सकती है. IPL 2025 के बाद से सूर्यकुमार यादव ने अभी तक एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है. इस दौरान अगले साल होने वाले T20I वर्ल्ड कप को देखत हुए इस बार एशिया कप T20 फॉर्मेट में खेला जाएगा.
“जनता हमारे साथ है”—सीएम ममता बनर्जी का आत्मविश्वास भरा बयान
DGP सिद्ध नाथ को मिला एक्सटेंशन, चुनाव बाद 7 दिन और रुकेंगे केंद्रीय बल
गुजरात में AAP संकट में, प्रदेश महामंत्री सागर रबारी ने छोड़ा पद
अभिभावकों में नाराजगी, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग
कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत
स्वास्थ्य मंत्रालय की चेतावनी—लाइफस्टाइल बीमारियां सबसे बड़ा खतरा
अब तक 1500 से ज्यादा पेड़ लगाकर पेश की मिसाल
पूरी रात जागकर जश्न मनाते रहे गांव वाले
छात्रों और युवाओं ने पेश किए नए स्टार्टअप आइडियाज
दो विदेशी और दो पाकिस्तानी कप्तान मैदान में आमने-सामने
बंगाल में सियासी हिंसा: मिताली बाग की कार पर हमला, सांसद और ड्राइवर घायल
पत्नी और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप
विधानसभा के बाहर हाई-वोल्टेज ड्रामा: MLA ट्रैक्टर लेकर पहुंचे, पुलिस संग झूमाझटकी
राजनीति में बड़ा उलटफेर: राघव सहित 7 AAP सांसद BJP में, संजय सिंह की प्रतिक्रिया