हसीन जहां का वीडियो वायरल, शमी समर्थकों ने सोशल मीडिया पर दी तीखी प्रतिक्रिया
नई दिल्ली : टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां इस बार अपने उस वीडियो को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उनका लहजा धमकी भरा है. सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली हसीन जहां ने धमकी भरे लहजे में रील्स बनाई है और उसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. उन्होंने उस वीडियो को बनाकर पोस्ट करने का मकसद जाहिर नहीं किया है. ना ही इस बारे में कुछ बताया है कि इशारा किसकी ओर है. मगर बिना नाम लिए भी उन्होंने जो कुछ भी कहा है, उससे साफ पता चलता है उंगली किसकी ओर उठी है. ऐसे में मोहम्मद शमी के फैंस भी भड़क उठे हैं. हसीन जहां के नए VIDEO में क्या है?
सबसे पहले तो ये जानिए कि हसीन जहां के लेटेस्ट वीडियो में क्या है? हसीन जहां ने अपना नया वीडियो जो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, उसमें वो ये कहती दिख रही हैं कि उन्हें ऐसी-वैसी लड़की ना समझें. लोग अपनी अदाओं से आग लगाते हैं और वो अपनी बोली से.
अब हसीन जहां के इस वीडियो को महज एक रील्स समझा जाए या उस रील्स के बहाने दी गई एक धमकी, कहना मुश्किल है. हालांकि, वीडियो के कैप्शन में जो उन्होंने लिखा है, उससे काफी हद तक उनकी मंशा का पता चल जाता है. उन्होंने कैप्शन में लिखा कि- ना बोलो तो कुछ ना बोलो और जब बोलो तो सामने वाला मीडियो को खरीदकर उनसे अपनी ओर से बोलने को कहता है. उनसे खुद को बचाने और बेचारा बनाकर दिखाने की अपील करता है.
हसीन जहां पर भड़के शमी के फैंस
हसीन जहां की इन बातों से साफ है कि इशारा किसकी तरफ है? ऐसे में मोहम्मद शमी के फैंस भी उन पर भड़क उठे. किसी ने उनके वीडियो पोस्ट पर कमेंट कर कहा कि गलती से आप अपने घर में ही आग लगा बैठी हो. तो किसी ने कहा कि शमी की जिंदगी में आग लगा दी. वहीं एक ने तो हसीन जहां को आंटी जी बताते हुए लिखा कि आप लड़की नहीं हो. आप शमी के 4 लाख रुपये पर पलने वाली हो.
हसीन जहां को हर महीने मिलते हैं 4 लाख रुपये
कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक हसीन जहां को मोहम्मद शमी हर महीने 4 लाख रुपये देते हैं. इस भत्ते में से ढाई लाख रुपये बेटी और डेढ़ लाख रुपये हसीन जहां के लिए तय किए गए हैं. हालांकि, हसीन जहां ने महंगाई ज्यादा बताते हुए मिलने वाली रकम को कम बताया था. हसीन जहां ने कहा था कि उन्होंने 10 लाख रुपये की मांग की थी.
मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप 2026 में छठवां स्थान हासिल किया छात्र रोशन निषाद ने
फूलों की खुशबू से महकी किस्मत ईश्वरचरण पैकरा का
मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच
सिलफिली की मालती बनीं ‘लखपति दीदी‘, अपने साथ-साथ 14 महिलाओं को दिया रोजगार
राज्यपाल डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय की नई बस को दिखाई हरी झंडी
एमपी बोर्ड परीक्षाओं में सांदीपनि विद्यालयों के 58 विद्यार्थी मेरिट में
सीएम मोहन यादव का बड़ा कदम, किसानों को मिलेगा 4 गुना मुआवजा
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पेड नेगेटिव PR पर जताई चिंता, बोले— “ये क्रिएटिविटी के लिए बुरा समय”
“जनता हमारे साथ है”—सीएम ममता बनर्जी का आत्मविश्वास भरा बयान
DGP सिद्ध नाथ को मिला एक्सटेंशन, चुनाव बाद 7 दिन और रुकेंगे केंद्रीय बल
गुजरात में AAP संकट में, प्रदेश महामंत्री सागर रबारी ने छोड़ा पद
अभिभावकों में नाराजगी, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग
कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत
स्वास्थ्य मंत्रालय की चेतावनी—लाइफस्टाइल बीमारियां सबसे बड़ा खतरा
अब तक 1500 से ज्यादा पेड़ लगाकर पेश की मिसाल