दीपशिखा को मिला लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में खास अतिथि का सम्मान
गया: कल पूरे देश में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाएगा. इसी बीच बिहार के गयाजी की दीपशिखा को स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है. इस आमंत्रण के बाद दीपशिखा के गांव लक्खीबाग मानपुर कॉलोनी में खुशी का माहौल है.
100 लोगों का हुआ चयन: पीएम युवा लेखक योजना के तहत चयनित 100 लोगों को राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है. जिसमें से एक गया जी की रहने वाली दीपशिखा हैं.
PM युवा लेखक योजना के तहत बुलावा: बता दें कि दीपशिखा की पुस्तक 'भारतीय लोकतंत्र में आधी आबादी' को प्रधानमंत्री युवा लेखक मार्गदर्शन योजना के तहत चयनित किया गया था. उनकी ये पुस्तक महिलाओं पर केन्द्रित है. इसी साल फरवरी में दिल्ली में आयोजित वर्ल्ड बुक फेयर में दीपशिखा की चयनित पुस्तक का विमोचन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा किया गया था.
आमंत्रित मिलने पर परिजनों में खुशी: दीपशिखा के पिता एक निजी संस्था में कार्यरत हैं. अपनी बेटी की उपलब्धि पर माता-पिता ने खुशी व्यक्त की है और इसे गौरव का पल बताया है. मां वंदना शर्मा दया प्रकाश सरस्वती विद्या मंदिर गयाजी में शिक्षिका हैं.
''हमारे जीवन का यह महत्वपूर्ण और गौरव वाला क्षण है, क्योंकि हमारी बेटी को राष्ट्रपति भवन में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है''. -वंदना शर्मा, दीपशिखा की मां
पत्रकारिता में दीपशिखा ने की है पढ़ाई: दीपशिखा को प्रधानमंत्री युवा लेखक मार्गदर्शन योजना के तहत 3 लाख की राष्ट्रीय छात्रवृत्ति भी प्रदान की गई थी. दीपशिखा की प्रारंभिक शिक्षा गया शहर में हुई थी. इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज दिल्ली से उन्होंने पत्रकारिता और जनसंचार से पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने आकाशवाणी और दूरदर्शन के साथ बतौर स्वतंत्र कलाकार के तौर पर काम किया.
''भारतीय लोकतंत्र में आधी आबादी पुस्तक लिखी थी. इस पुस्तक में काफी कुछ बातें थी, जो अहम थी. महिलाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर हमेशा से रुचि रही है. मुझे अब राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में बुलावा आया है, जो सिर्फ मेरे लिए ही नहीं, बल्कि पूरे गयाजी और बिहार के लिए सम्मान और गौरव का विषय है. -दीपशिखा
हौसलों को मिला सहारा, दिव्यांगजनों की बदली जिंदगी
सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप 2026 में छठवां स्थान हासिल किया छात्र रोशन निषाद ने
फूलों की खुशबू से महकी किस्मत ईश्वरचरण पैकरा का
मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच
सिलफिली की मालती बनीं ‘लखपति दीदी‘, अपने साथ-साथ 14 महिलाओं को दिया रोजगार
राज्यपाल डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय की नई बस को दिखाई हरी झंडी
एमपी बोर्ड परीक्षाओं में सांदीपनि विद्यालयों के 58 विद्यार्थी मेरिट में
सीएम मोहन यादव का बड़ा कदम, किसानों को मिलेगा 4 गुना मुआवजा
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पेड नेगेटिव PR पर जताई चिंता, बोले— “ये क्रिएटिविटी के लिए बुरा समय”
“जनता हमारे साथ है”—सीएम ममता बनर्जी का आत्मविश्वास भरा बयान
DGP सिद्ध नाथ को मिला एक्सटेंशन, चुनाव बाद 7 दिन और रुकेंगे केंद्रीय बल
गुजरात में AAP संकट में, प्रदेश महामंत्री सागर रबारी ने छोड़ा पद
अभिभावकों में नाराजगी, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग
कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत