इडली खाते-खाते हुई मौत, खाने में ये गलती पड़ सकती है भारी; डॉक्टर ने बताया बचने का तरीका
साउथ इंडियन फूड में इडली पूरे भारत को पसंद आती है। यह फूला, मुलायम और हल्का खाना है, जो जल्दी से पच जाता है। सांबर और नारियल की चटनी के साथ इसका स्वाद बेजोड़ है। इसे खाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। यह मामला पिछले साल का है, जिससे आप सभी को सबक लेना चाहिए।
दरअसल आदमी ने इडली खाते हुए एक गलती कर दी थी। जो किसी से भी हो सकती है। उसने ओणम सेलिब्रेशन के दौरान एक मिनट में 3 इडली खाई। खाने में जल्दबाजी के कारण उसका गला चॉक हो गया और दम घुटने से मौत हो गई। डॉक्टर अदितिज धमीजा ने बताया कि हैरानी की बात ये है कि आसपास खड़े लोगों को पता ही नहीं था कि चोकिंग के केस में क्या करना है? डॉक्टर धमीजा ने दम घुटने से जान बचाने वाले एक उपाय के बारे में बताया। डॉक्टर ने अपनी वीडियो में गारंटी दी कि इस फर्स्ट एड को करने के बाद आपका कोई दोस्त या आप खुद चोकिंग की वजह से जान नहीं गवांएंगे।
दम घुटने का इलाज
- अगर किसी को फर्स्ट एड दे रहे हैं तो सबसे पहले उसके पीछे आ जाएं।
- अपने उल्टे हाथ से एक मुट्ठी बनाएं।
- इसमें अंगूठे को उंगलियों के अंदर दबाकर रखना है।
- सीधा हाथ बाहर की तरफ से उल्टे हाथ की मुट्ठी पर रखें।
- अब मुट्ठी को नाभि के थोड़ा ऊपर रखना है।
- पूरे जोर के साथ ऊपर की तरफ प्रेशर लगाकर अंदर की तरफ धकेलें।
- अगर ऐसा करने पर पेट का खाना ऊपर की तरफ आते हुए महसूस हो रहा है तो आपका तरीका ठीक है।
- ऐसा लगातार थोड़ी गति के साथ करते रहें।
कब तक करें ये काम?
डॉक्टर ने बताया कि इस तरीके को तबतक दोहराते रहें जबतक कि अटकी हुई चीज मुंह से बाहर नहीं आ जाती और पीड़ित खुलकर सांस लेने लगता है। अगर पीड़ित बेहोश हो गया है तो उसे सीपीआर देकर तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल ले जाना चाहिए।
चोकिंग कैसे होती है?
दम घुटने को चॉकिंग कहा जाता है। यह किसी वस्तु, चीज या खाने के पदार्थ से हो सकती है। इसमें गला बंद हो जाता है, जिससे सांस की नली ब्लॉक हो जाती है और फेफड़ों को सांस नहीं मिल पाती। यह एक मेडिकल इमरजेंसी है, क्योंकि सांस की नली ब्लॉक होने से बेहोशी और मृत्यु भी हो सकती है।
Heimlich maneuver है इसका नाम
सही तरीके से करने पर Heimlich maneuver काफी असरदार है। चोकिंग की स्थिति में यह किसी की जान बचा सकता है। ऐसी स्थिति में आसपास मौजूद लोगों को तुरंत एक्शन में आना चाहिए और कॉन्फिडेंस के साथ फर्स्ट एड देनी चाहिए।
पानी भी है उपाय
खाने की चीजों को गले से उतारने के लिए पानी मदद कर सकता है। इसके लिए आप पानी के बड़े-बड़े घूंट पी सकते हैं। वहीं, कुछ मामलों में शहद को गटकना भी फायदेमंद माना गया है। इससे खाना नीचे उतर जाता है।
बच्चों के गले में चीजें अटकने का खतरा
सबसे ज्यादा छोटे बच्चों के गले में चीजें अटकने का खतरा रहता है। खाने के अलावा कई मामलों में सिक्के, छोटे नुकीले सामान, बटन, बैटरी, चुंबक, क्लिप, पेंच, इयररिंग, बोतल का ढक्कर, पैन का ढक्कन, अंगूठी, लोलीपॉप आदि चीजें अटक सकती हैं।
फैंस के लिए खुशखबरी, ‘3 इडियट्स’ का सीक्वल हो सकता है जल्द अनाउंस
सिक्किम को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, स्थापना दिवस पर किए ₹4000 करोड़ के ऐलान
Dawood Ibrahim का करीबी Salim Dola भारत में, एजेंसियों की सख्त पूछताछ
प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद कपल की पहली पब्लिक अपीयरेंस
दिग्गज अभिनेता Bharat Kapoor नहीं रहे, फिल्म इंडस्ट्री में शोक
Akhilesh Yadav की सपा ने Gujarat में मारी बाजी
Gangtok में PM का अलग अंदाज, युवाओं संग फुटबॉल खेलकर जीता दिल
जनगणना के चलते Bhopal में कलेक्टर का बड़ा आदेश, अवकाश रद्द
तब्बू ने दी बड़ी अपडेट, अजय देवगन संग नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू
प्रीति जिंटा का IPL सीक्रेट, किस खिलाड़ी पर है उनकी नजर
बड़ा हादसा: Indonesia में ट्रेन दुर्घटना, मृतकों का आंकड़ा बढ़ा
‘जय महाकाली’ vs ‘जय श्रीराम’: बंगाल की सियासत में नया मोड़
विकास की समीक्षा और जनसमस्याओं पर मंथन, 5 मई को खास आयोजन
इंटरनेशनल मंच पर पंजाबी कल्चर की झलक, दिलजीत ने जीता दिल
इंदौर में छापेमारी का बड़ा अभियान, होटल-हॉस्टल संचालकों में हड़कंप