दर्शकों को भाया ‘परम सुंदरी’ का ट्रेलर, रोमांस और ड्रामा का मिला तड़का
मुंबई : सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की रोमांटिक फिल्म ‘परम सुंदरी’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। ट्रेलर में सिद्धार्थ और जान्हवी के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली है। ट्रेलर में रोमांस के साथ कॉमेडी और ड्रामा की भी झलक देखने को मिली है।
दिल्ली के लड़के और केरल की लड़की की है कहानी
ट्रेलर की शुरूआत सिद्धार्थ और जान्हवी के चर्च में बातें करने से होती है। जहां दोनों एक-दूसरे उनके पास्ट के बारे में पूछते हैं। फिल्म में सिद्धार्थ परम के किरदार में हैं, जो दिल्ली का रहने वाला है। जबकि जान्हवी कपूर के किरदार का नाम सुंदरी है, जो केरल की रहने वाली है। ट्रेलर में केरल की खूबसूरती देखने को मिली है। कुछ एक सीन में सिनेमैटोग्राफी काफी खूबसूरत मालूम पड़ती है। 2 मिनट 40 सेकंड के इस ट्रेलर में जान्हवी और सिद्धार्थ के बीच एक अच्छी केमिस्ट्री देखने को मिली है। साथ ही फिल्म की स्टोरी की भी झलक दिखती है।
‘चेन्नई एक्सप्रेस’ की याद दिलाता है ट्रेलर
ट्रेलर में बाकी कास्ट की बात करें तो सिद्धार्थ और जान्हवी के अलावा ‘फुकरे’ फेम मनजोत सिंह भी नजर आए हैं। वो यहां भी संभवत: हीरो के दोस्त के किरदार में दिखे हैं। फिल्म की कहानी वो ही पुरानी है, जहां नॉर्थ इंडिया का एक लड़का साउथ की एक लड़की के प्यार में पड़ जाता है। लेकिन उसके घरवाले तैयार नहीं होते हैं। फिर कैसे सब राजी होते हैं और उनकी प्रेम कहानी मुकम्मल होती है या नहीं, ये फिल्म देखने पर पता चलेगा। ट्रेलर कहीं-कहीं पर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ की भी याद दिलाता है। ट्रेलर में कुछ एक पंच लाइन अच्छी हैं, जो ये उम्मीद देती हैं कि फिल्म में ऐसी और भी पंच लाइन सुनने को मिल सकती हैं।
29 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म
तुषार जलोटा द्वारा निर्देशित ‘परम सुंदरी’ 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म को दिनेश विजन के मैडॉक फिल्म ने प्रोड्यूस किया है। ‘परम सुंदरी’ की इससे पहले दो बार रिलीज डेट आगे बढ़ चुकी है। फिल्म पहले अप्रैल में रिलीज होने वाली थी। फिर इसकी रिलीज डेट 25 जुलाई फाइनल की गई थी, लेकिन बाद में इसे आगे बढ़ाकर 29 अगस्त कर दिया गया है।
सिक्किम को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, स्थापना दिवस पर किए ₹4000 करोड़ के ऐलान
Dawood Ibrahim का करीबी Salim Dola भारत में, एजेंसियों की सख्त पूछताछ
प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद कपल की पहली पब्लिक अपीयरेंस
दिग्गज अभिनेता Bharat Kapoor नहीं रहे, फिल्म इंडस्ट्री में शोक
Akhilesh Yadav की सपा ने Gujarat में मारी बाजी
Gangtok में PM का अलग अंदाज, युवाओं संग फुटबॉल खेलकर जीता दिल
जनगणना के चलते Bhopal में कलेक्टर का बड़ा आदेश, अवकाश रद्द
तब्बू ने दी बड़ी अपडेट, अजय देवगन संग नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू
प्रीति जिंटा का IPL सीक्रेट, किस खिलाड़ी पर है उनकी नजर
बड़ा हादसा: Indonesia में ट्रेन दुर्घटना, मृतकों का आंकड़ा बढ़ा
‘जय महाकाली’ vs ‘जय श्रीराम’: बंगाल की सियासत में नया मोड़
विकास की समीक्षा और जनसमस्याओं पर मंथन, 5 मई को खास आयोजन
इंटरनेशनल मंच पर पंजाबी कल्चर की झलक, दिलजीत ने जीता दिल
इंदौर में छापेमारी का बड़ा अभियान, होटल-हॉस्टल संचालकों में हड़कंप
लिव-इन रिलेशनशिप केस में Supreme Court of India की सख्त टिप्पणी, कहा- हालात समझना जरूरी