भारी बारिश की संभावना, 11 जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी
मध्य प्रदेश के जिले में बारिश का दौर चल रहा है। मंगलवार को प्रदेश के करीब 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया। इन जिलों में 24 घंटे के भीतर साढ़े चार इंच तक बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 13 अगस्त से बंगाल की खाड़ी से लो प्रेशर एरिया एक्टिव हो रहा है। जिसका असर भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग में भी दिखाई देगा।
आज इन जिलों में भारी बारिश का अनुमान
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान छतरपुर, सतना, पन्ना, रीवा, मैहर, दमोह, कटनी, जबलपुर, सिवनी, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। 13 अगस्त को दक्षिणी हिस्से के जिलों में बारिश के आसार हैं। वहीं, 14 अगस्त को भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, इंदौर और जबलपुर संभाग के जिलों में तेज बारिश होने का अनुमान है। सोमवार को कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश का दौर जारी रहा। छतरपुर जिले के नौगांव में 2.3 इंच बारिश हो गई। दतिया, ग्वालियर, पचमढ़ी, दमोह, खजुराहो, सतना, सिवनी समेत कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई।
कल से एक सिस्टम और हो रहा एक्टिव
मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक ने बताया कि एक ट्रफ और दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की एक्टिविटी है। इस वजह से प्रदेश में बारिश हो रही है। 13 अगस्त से एक लो प्रेशर एरिया भी एक्टिव हो रहा है। इस वजह से 15 अगस्त से लगातार तेज बारिश होने का अनुमान है।
अब तक औसत 29.5 इंच बारिश
प्रदेश में 16 जून को मानसून ने आमद दी थी। तब से अब तक औसत 29.5 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि 22.8 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से 6.7 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। इस बार सबसे ज्यादा पानी गुना में गिरा है। यहां 45.8 इंच बारिश हो चुकी है। निवाड़ी में 45.1 इंच, मंडला-टीकमगढ़ में 44 इंच और अशोकनगर में 42 इंच के करीब बारिश हो चुकी है।
कोहली ने शेयर किया स्कूल का अनुभव, बच्चों से की खुलकर बात
अकादमी उद्घाटन में कोहली की मौजूदगी, युवा खिलाड़ियों को मिला मोटिवेशन
मनुहार न आई काम: पत्नी के सामने पति ने उठाया आत्मघाती कदम
Imran Khan की चौथी आंखों की सर्जरी, रोशनी को लेकर बढ़ी चिंता
उज्जैन यूनिवर्सिटी में सनसनी: धमकी भरा मैसेज और संदिग्ध सामान मिलने से हड़कंप
कोहली के लिए दीवानगी, न मिलने पर बच्चे ने खोया आपा
AAP में एक जैसा रुख: केजरीवाल के बाद सिसोदिया ने भी अदालत में पेश होने से मना किया
पश्चिम बंगाल में चुनावी छापे: 510 करोड़ की नकदी और सामान पकड़ा
अभनपुर में बढ़ी सतर्कता, धार्मिक स्थल पर सुरक्षा कड़ी
आग का खौफनाक मंजर: बेंगलुरु में PG से कूदकर बचाईं 50 लड़कियों ने जान
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए पाकिस्तानी बल्लेबाज, यूजर्स ने दी नसीहत
कोर्ट पेशी पर Arvind Kejriwal का बड़ा फैसला, जज को पत्र भेजकर जताई आपत्ति
10वीं-12वीं के छात्रों के लिए अहम अपडेट, तैयार रखें रोल नंबर
कटहल: पोषक तत्वों से भरपूर एक बहुमुखी फल