मुनीर अपने ही देश का उड़ाने लगे मजाक बोले- भारत मर्सिडीज है तो पाकिस्तान खटारा ट्रक
वॉशिंगटन।पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर अमेरिका में रह रहे पाकिस्तानियों के बीच अपने देश की शेखी बघारने के लिए गए। हालांकि इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए एक बात कह दी, जिससे सोशल मीडिया पर उनका और पाकिस्तान का ही मजाक बनने लगा। दरअसल जनरल मुनीर ने भारत और पाकिस्तान की स्थिति की तुलना करते हुए कहा, भारत किसी हाईवे पर दौड़ती चमचमाती मर्सिडीज की तरह है और हम बजरी से भरे खटारा ट्रक हैं। अगर यह ट्रक कार से टकरा जाए, तो नुकसान किसका होगा?
मुनीर की यह ‘खुद की जुबान से खुद की फजीहत’ वाली तुलना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। लोग लिखने लगे कि पाकिस्तान का डंप ट्रक मर्सिडीज तक पहुंचने से पहले ही खराब हो जाएगा या पलट जाएगा।भाषण में मुनीरने पाकिस्तान की दशकों से बिगड़ी आर्थिक हालत के बावजूद भविष्य को उज्ज्वल बताया। फ्लोरिडा में पाकिस्तानियों के बीच उन्होंने कहा कि अमेरिका, सऊदी अरब, यूएई और चीन के साथ रिश्ते मजबूत हो रहे हैं और 64 प्रतिशत युवा आबादी देश की ताकत है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान में तेल और खनिजों की भारी संपदा है, जिससे देश आर्थिक दलदल से बाहर निकलेगा- वही सपना जो 50 साल पहले पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो ने दिखाया था। हकीकत यह है कि दशकों तक उधार के पैसों पर सैन्य खर्च करने वाले पाकिस्तान के पास दुनिया को देने के लिए व्यापार के नाम पर बहुत कम है। अमेरिका के साथ उसका द्विपक्षीय व्यापार महज 10 अरब डॉलर है, जबकि भारत का अमेरिका से व्यापार 135 अरब डॉलर के आसपास है। मुनीर ने अपने भाषण में पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के एक कथन को भी अपनाते हुए कहा कि अमेरिका में आकर बसना ‘ब्रेन ड्रेन नहीं, बल्कि ब्रेन गेन’ है। वहीं मनीर जब पाकिस्तानियों को ये झूठे सपने दिखा रहे थे तभी होटल के बाहर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थक विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।
युद्ध का असर भारत तक: तारकोल महंगा, सड़क परियोजनाएं अटकीं
बिश्केक में भारत-चीन रक्षा मंत्रियों की बैठक, Rajnath Singh ने जताई खुशी
युवा क्रिकेटरों के सपनों को पंख, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
दो राज्यों में बड़ा मिशन: बंगाल-तमिलनाडु में BJP का विस्तार अभियान तेज
बाबा केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 दिनों में 1.5 लाख से अधिक दर्शन
OBC छात्रों के लिए आर्थिक सहायता योजना का ऐलान
सभा में गूंजा छात्राओं का संदेश: Narendra Modi से महिलाओं के लिए लगातार काम करने की मांग
श्रीकांत ने बदानी को घेरा, पुरानी टिप्पणी की दिलाई याद
राजनीति में ‘यू-टर्न’ मुश्किल: Raghav Chadha का बिल बन सकता था बड़ी बाधा
कोहली ने शेयर किया स्कूल का अनुभव, बच्चों से की खुलकर बात
अकादमी उद्घाटन में कोहली की मौजूदगी, युवा खिलाड़ियों को मिला मोटिवेशन
मनुहार न आई काम: पत्नी के सामने पति ने उठाया आत्मघाती कदम
Imran Khan की चौथी आंखों की सर्जरी, रोशनी को लेकर बढ़ी चिंता
संजीवनी नगर में सनसनी, पुलिस ने घेराबंदी तेज की
उज्जैन यूनिवर्सिटी में सनसनी: धमकी भरा मैसेज और संदिग्ध सामान मिलने से हड़कंप
कोहली के लिए दीवानगी, न मिलने पर बच्चे ने खोया आपा