‘बागी 4’ का टीजर रिलीज, एक्शन पर कुछ ने की तारीफ तो कुछ ने जताई नाराज़गी
मुंबई : टाइगर श्रॉफ की 'बागी' फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म यानी 'बागी 4' अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आज सोमवार 11 अगस्त को मेकर्स ने इसका टीजर जारी किया है। टीजर में टाइगर के साथ-साथ संजय दत्त की भी झलक है। दोनों एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। एक्शन भी ऐसा कि पूरा खून-खराबे वाला। टीजर में टाइगर का डायलॉग है, 'हर आशिक एक विलेन है'। टीजर देख नेटिजन्स क्या कह रहे हैं? जानिए
'एनिमल' से हो रही तुलना
टीजर में हद से ज्यादा खून-खराबा और हिंसात्मक दृश्य हैं। इन्हें देख कुछ यूजर्स 'बागी 4' के टीजर की तुलना 'एनिमल' से कर रहे हैं। साथ ही लिख रहे हैं, 'अच्छी कोशिश की है 'बागी 4', लेकिन आप वह ('एनिमल') नहीं बन सकते। एक ही रणबीर कपूर है और एक ही संदीप रेड्डी वांगा हैं'।
यूजर्स ने दी अपनी पहचान बनाए रखने की सलाह
एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'अपनी खुद की पहचान रखो यार! एक फॉर्मूले की नकल करने की बेताब कोशिश है। बेमतलब का खून-खराबा। बी प्राक का चीखता हुआ टेम्प्लेट'।
कुछ नेटिजन्स को पसंद आया टीजर
कुछ नेटिजन्स को फिल्म का टीजर पसंद आया है। हिंसात्मक दृश्यों के बावजूद दर्शक दावा कर रहे हैं कि फिल्म अच्छा प्रदर्शन करेगी। एक यूजर ने लिखा, 'टाइगर ऐसे अवतार में नजर आए हैं, जैसा पहले कभी नहीं देखे गए। इंतजार है फिल्म का'।
कब रिलीज होगी 'बागी 4'
कुछ नेटिजन्स को फिल्म में टाइगर का एक्शन पसंद आया है। कुल मिलाकर टीजर को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। यह फिल्म 05 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसमें सोनम बाजवा और हरनाज संधू भी अहम किरदार में हैं।
प्रत्याशियों की संपत्ति ने खींचा ध्यान, करोड़ों की दौलत का खुलासा
भोपाल से घोषणा: नई पीढ़ी पढ़ेगी ‘नर्मदा टाइगर’ राजा हिरदेशाह की कहानी
महिला आरक्षण पर बढ़ा विवाद: कांग्रेस बोली—PM बुलाएं सर्वदलीय बैठक
AAP के भीतर सियासी बयानबाजी तेज, Saurabh Bharadwaj का Raghav Chadha पर हमला
युद्ध का असर भारत तक: तारकोल महंगा, सड़क परियोजनाएं अटकीं
सबूत कमजोर या जांच में खामी? केस पर उठे सवाल
बिश्केक में भारत-चीन रक्षा मंत्रियों की बैठक, Rajnath Singh ने जताई खुशी
युवा क्रिकेटरों के सपनों को पंख, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
दो राज्यों में बड़ा मिशन: बंगाल-तमिलनाडु में BJP का विस्तार अभियान तेज
बाबा केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 दिनों में 1.5 लाख से अधिक दर्शन
OBC छात्रों के लिए आर्थिक सहायता योजना का ऐलान
सभा में गूंजा छात्राओं का संदेश: Narendra Modi से महिलाओं के लिए लगातार काम करने की मांग
श्रीकांत ने बदानी को घेरा, पुरानी टिप्पणी की दिलाई याद
राजनीति में ‘यू-टर्न’ मुश्किल: Raghav Chadha का बिल बन सकता था बड़ी बाधा
कोहली ने शेयर किया स्कूल का अनुभव, बच्चों से की खुलकर बात
अकादमी उद्घाटन में कोहली की मौजूदगी, युवा खिलाड़ियों को मिला मोटिवेशन
मनुहार न आई काम: पत्नी के सामने पति ने उठाया आत्मघाती कदम
Imran Khan की चौथी आंखों की सर्जरी, रोशनी को लेकर बढ़ी चिंता