Almond Benefits: सुबह-सुबह खाली पेट खाएं बादाम, मिलते हैं ये 8 जबरदस्त फायदे – रिसर्च से साबित
बादाम सेहत को सुधारने के लिए काफी अच्छा फूड है। इसमें पोषण की काफी सारी मात्रा होती है। यह दिल और दिमाग की बीमारियों से बचाता है और वजन कम करने में मदद करता है। इसे बासी मुंह खाने के पीछे एक महत्वपूर्ण वजह है।
बादाम कब खाएं
बादाम को हेल्थ के लिए काफी बढ़िया माना जाता है। लेकिन लोग अक्सर इसे खाने के टाइम और तरीके को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। बादाम को भिगोकर खाना चाहिए और हमेशा खाली पेट। सबसे अच्छा तरीका इसे बासी मुंह चबाना है। इस दौरान मुंह के अंदर कई सारे हेल्दी बैक्टीरिया होते हैं, जो बादाम को पचाने और फायदा लेने में मदद करते हैं। एक दिन में 20 से 30 ग्राम बादाम की गिरी खाई जा सकती हैं। ये फायदे जानने के लिए वैज्ञानिकों ने कई अध्ययन किए हैं।
प्रोटीन का भंडार
बादाम में पोषण का भंडार होता है। USDA के आंकड़े के मुताबिक, इसे खाने से फाइबर, प्रोटीन, विटामिन ई, हेल्दी फैट, मैग्नीशियम, मैंगनीज, विटामिन बी2, फॉस्फोरस और कॉपर होता है। यह दिमाग, मसल्स, पेट और दिल के लिए फायदेमंद होते हैं।
क्रॉनिक बीमारियों से बचाव
आलमंड्स में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। यह ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने का काम करते हैं। यह स्ट्रेस सेल्स को नुकसान पहुंचाता है और लगभग सभी क्रॉनिक बीमारियों के विकास में भूमिका निभाता है।
विटामिन ई के फायदे
यह एक फैट सॉल्यूबल विटामिन होता है, जो बाल, स्किन, मसल्स के लिए आवश्यक होता है। यह सेल्स की बनावट के लिए महत्वपूर्ण होता है। बादाम को इसका बढ़िया सोर्स माना जाता है।
ब्लड शुगर कंट्रोल
यह शुगर स्पाइक को कंट्रोल करने का बेहतरीन उपाय है। इसमें फाइबर होता है, जो ब्लड शुगर को अचानक बढ़ने से रोकता है। डायबिटिक पेशेंट्स के लिए यह गो-टू स्नैक साबित होता है।
हाई बीपी में लाभदायक
अक्सर ब्लड प्रेशर का बढ़ा रहना दिल के लिए खतरनाक होता है। यह हार्ट अटैक की वजह बन सकता है। इसे कंट्रोल करने के लिए मैग्नीशियम की जरूरत होती है। जो कि बादाम के अंदर आसानी से मिल जाता है।
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से बचाव
एलडीएल कोलेस्ट्रॉल से दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ता है। लेकिन बादाम को कोलेस्ट्रॉल घटाने वाला ड्राई फ्रूट माना जाता है। इससे नसों की ब्लॉकेज नहीं होती और हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है।
भूख और वजन होगा कंट्रोल
बादाम से भूख और वजन कंट्रोल भी होता है। इसमें फाइबर और प्रोटीन की मात्रा पेट को देर तक भरा रखती है। यह पचने में वक्त लेता है, इस वजह से क्रेविंग रोकने के काम आता है।
मां Durga की उत्पत्ति का दिव्य रहस्य, क्या कहता है Devi Bhagavata Purana
Hanuman का रहस्य: रामायण के बाद कहां गए बजरंगबली?
शाही ठाठ-बाट: 1.5 लाख मेहमान, टनों खाना—मदुरै की भव्य शादी चर्चा में
शिव साधना का खास राज: महादेव जपते हैं राम का यह मंत्र, आप भी जानें विधि
श्रीराम मंत्र की शक्ति: जानें अर्थ, फायदे और सही तरीके से जप कैसे करें
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
आतंकवाद पर भारत का सख्त स्टैंड, Rajnath Singh का पाकिस्तान को संदेश
पाकिस्तान के हमले के बाद अफगानिस्तान में हड़कंप