छिपता फिर रहा था बाज सरन, NCB ने आखिरकार किया गिरफ्तार
मुंबई : हरियाणा के सिरसा जिले से ताल्लुक रखने वाले पंजाबी गायक जगसीर सिंह उर्फ काला उर्फ बाज सरन को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 36.150 किलोग्राम अफीम की तस्करी के एक पुराने मामले में गिरफ्तार कर लिया है। लंबे समय से फरार चल रहे इस सिंगर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
2016 से था भगोड़ा घोषित
बाज सरन को साल 2016 में इस मामले में भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वो लगातार अपनी पहचान और स्थान बदलता रहा। इस दौरान उसने सोशल मीडिया पर खुद को एक उभरते गायक के तौर पर पेश किया और यूट्यूब और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग बना ली। बताया जा रहा है कि उसके इंस्टाग्राम पर 32 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
मई 2025 में जारी हुआ पोस्टर और इनाम
एनसीबी ने मई 2025 में उसकी तलाश को लेकर एक बड़ा कदम उठाया। देश के प्रमुख अखबारों में उसकी तस्वीर और जानकारी छापी गई, साथ ही उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाले को 50,000 का इनाम भी घोषित किया गया। इस अभियान का ही नतीजा रहा कि आखिरकार उसे गिरफ्तार किया जा सका।
कई वर्षों से छिप-छिप कर बदलता रहा जगह
सूत्रों के मुताबिक, बाज सरन पिछले करीब एक दशक से देशभर में जगह-जगह छिपकर रह रहा था। उसने न सिर्फ अपनी पहचान बदली बल्कि नाम और लुक्स में भी बदलाव कर पुलिस और जांच एजेंसियों को चकमा देने की कोशिश की।
NCB की चंडीगढ़ जोनल यूनिट की बड़ी कार्रवाई
इस पूरे ऑपरेशन को एनसीबी की चंडीगढ़ जोनल यूनिट ने अंजाम दिया। अफसरों ने ये कार्रवाई हरियाणा के सिरसा में की, जहां से बाज सरन को पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। चौंकाने वाली बात यह है कि जिस दौरान वह कानून से भाग रहा था, उसी समय उसने अपने गानों और वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर फेम हासिल किया।
गौर ग्रीन एवेन्यू में आग का कहर, रहवासियों में दहशत, फायर ब्रिगेड सक्रिय
बंगाल में 9 बजे तक 18.39% वोटिंग, छपरा में भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट के बाद तनाव
भ्रष्टाचार पर सरकार सख्त, इंदौर के PWD अफसर पर गिरी गाज
मध्य प्रदेश को मिलेगी बड़ी सौगात, जलूद में शुरू होगा 60MW सोलर प्लांट
बंगाल चुनाव में हाई वोल्टेज टक्कर, ममता बनर्जी बनाम सुवेंदु अधिकारी पर सबकी नजर
मां Durga की उत्पत्ति का दिव्य रहस्य, क्या कहता है Devi Bhagavata Purana
Hanuman का रहस्य: रामायण के बाद कहां गए बजरंगबली?
शाही ठाठ-बाट: 1.5 लाख मेहमान, टनों खाना—मदुरै की भव्य शादी चर्चा में
शिव साधना का खास राज: महादेव जपते हैं राम का यह मंत्र, आप भी जानें विधि
श्रीराम मंत्र की शक्ति: जानें अर्थ, फायदे और सही तरीके से जप कैसे करें
राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव