MP में तहसीलदार-नायब तहसीलदारों ने काम किया बंद, जानिए क्या है मुख्य कारण
जबलपुर : मध्य प्रदेश के तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों ने बुधवार 6 अगस्त से काम बंद कर दिया है. इसी क्रम में जबलपुर में भी तहसीलदारों ने सरकारी वाहन खड़े करके कामों से किनारा कर लिया. तहसीलदार हड़ताल पर नहीं हैं और ना ही अवकाश पर बस वह काम नहीं करेंगे और इसी तरीके से विरोध प्रदर्शन भी जारी रहेगा. इस दौरान केवल आपदा प्रबंधन वाले काम ही करे जाएंगे. इस फैसले के बाद से पूरे प्रदेश में राजस्व काम ठप हो सकता है.
क्या है विरोध की वजह?
सभी तहसीलदारों ने एक साथ मिलकर शासकीय वाहनों को सरेंडर कर दिया. दरअसल, उन्होंने राजस्व के नए सेटअप में न्यायिक और गैरन्यायिक विभाजन को लेकर अपना रोष व्यक्त किया है. तहसीलदारों का कहना है कि सभी भर्तियां तहसीलदार के रूप में की गई थी ना की एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के रूप में. पहले एक तहसीलदार रिवेन्यू कोर्ट (राजस्व) के अलावा एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट का काम भी करता था पर अब प्रशासन का कहना है कि इन दोनों को अलग कर दिया जाए, जिससे तहसीलदार के कार्यों को दो भागों में बांट दिया जाएगा.
जो रेवेन्यू का काम कर रहा है वह रेवेन्यू ही देखेगा और बाकी लोगों को गैर न्यायिक एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के कार्यों में लगा दिया जाएगा और इस बात का ही विरोध है.
जबलपुर की क्या है भूमिका
सबसे खास बात यह है कि न्यायिक और गैर न्यायिक विभाजन को लेकर हो रहे इस विरोध में जबलपुर का भी विशेष महत्व है क्योंकि इस कार्य विधि को लागू करने से पहले जो प्रेक्टिकल करके देखा गया वह जबलपुर में ही हुआ था. आज जब इसका विरोध पूरे प्रदेश में देखने मिल रहा है तो जबलपुर भी उसमें शामिल है, जो यह इशारा कर रहा है कि शायद प्रशासन का यह कदम शायद गलत हो.
क्या बोलना हैं जिलाध्यक्ष का
तहसीलदारों की ओर से जिलाध्यक्ष शशांक दुबे ने कहा, '' विरोध शासन द्वारा किए गए न्यायिक और गैर न्याय विभाजन के खिलाफ है. इससे उनके मूल कार्य अर्थात राजस्व में हस्तक्षेप हो रहा है. जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती उनका विरोध जारी रहेगा और सभी तहसीलदार काम से दूरी बनाकर रखेंगे.''
आपको बता दें कि तहसीलदारों के कार्यों से हटने से प्रशासनिक कार्यों में भी रुकावट आएगी, जिससे कलेक्टर और एसडीएम की कार्यशैली प्रभावित होगी. कलेक्ट्रेट में मुख्य काम राजस्व का भी होता है और अन्य कई काम तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के पास से ही पूरे होते हैं. उनके काम से हटने पर सैकड़ों आवेदक परेशान होंगे.
गौर ग्रीन एवेन्यू में आग का कहर, रहवासियों में दहशत, फायर ब्रिगेड सक्रिय
बंगाल में 9 बजे तक 18.39% वोटिंग, छपरा में भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट के बाद तनाव
भ्रष्टाचार पर सरकार सख्त, इंदौर के PWD अफसर पर गिरी गाज
मध्य प्रदेश को मिलेगी बड़ी सौगात, जलूद में शुरू होगा 60MW सोलर प्लांट
बंगाल चुनाव में हाई वोल्टेज टक्कर, ममता बनर्जी बनाम सुवेंदु अधिकारी पर सबकी नजर
मां Durga की उत्पत्ति का दिव्य रहस्य, क्या कहता है Devi Bhagavata Purana
Hanuman का रहस्य: रामायण के बाद कहां गए बजरंगबली?
शाही ठाठ-बाट: 1.5 लाख मेहमान, टनों खाना—मदुरै की भव्य शादी चर्चा में
शिव साधना का खास राज: महादेव जपते हैं राम का यह मंत्र, आप भी जानें विधि
श्रीराम मंत्र की शक्ति: जानें अर्थ, फायदे और सही तरीके से जप कैसे करें
राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव