'बने खाबो-बने रहिबो' अभियान में होटलों, ढाबों और स्ट्रीट फूड वेंडर्स की जांच
रायपुर : राज्य शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देशानुसार कांकेर जिला प्रशासन द्वारा ’’बने खाबो-बने रहिबो’’ अभियान के तहत पंखाजूर एवं भानुप्रतापपुर क्षेत्र में विशेष जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत स्ट्रीट फूड वेंडर्स, खाद्य परोसने वाले संस्थान, रेस्टोरेंट, ढाबा और होटलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम का उल्लघंन पाये जाने, जैसे अखबारी कागज का उपयोग, बासी खाद्य पदार्थों का उपयोग, पिलाये जाने वाले पानी की जांच, वेज-नॉनवेज का एक ही कण्टेनर में रखरखाव, खाद्य पदार्थो की अस्वच्छ हैंडलिंग इत्यादि के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। स्ट्रीट फूड वेंडर्स, रेस्टोरेंट, ढाबा और होटल संचालकों के साथ ही आम लोगों को भी सुरक्षित खाद्य पदार्थो के बारे में जानकारी दी गई। खाद्य नमूना के रूप में 6 सेम्पल जांच तथा चलित प्रयोगशाला के द्वारा 55 से अधिक नमूने लिए गए।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि चलित प्रयोगशाला वाहन के द्वारा प्रचार-प्रसार के माध्यम से आम जनता व खाद्य कारोबारियों को जागरूक किया जा रहा है। ’’बने खाबो-बने रहिबो’’ अभियान के तहत जिले की विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान कुछ फर्मों से अवमानक खाद्य पदार्थों को नष्ट कराया गया तथा जिन प्रतिष्ठानों में कमियां पायी गईं, उन्हें नोटिस जारी किया गया है।
गौर ग्रीन एवेन्यू में आग का कहर, रहवासियों में दहशत, फायर ब्रिगेड सक्रिय
बंगाल में 9 बजे तक 18.39% वोटिंग, छपरा में भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट के बाद तनाव
भ्रष्टाचार पर सरकार सख्त, इंदौर के PWD अफसर पर गिरी गाज
मध्य प्रदेश को मिलेगी बड़ी सौगात, जलूद में शुरू होगा 60MW सोलर प्लांट
बंगाल चुनाव में हाई वोल्टेज टक्कर, ममता बनर्जी बनाम सुवेंदु अधिकारी पर सबकी नजर
मां Durga की उत्पत्ति का दिव्य रहस्य, क्या कहता है Devi Bhagavata Purana
Hanuman का रहस्य: रामायण के बाद कहां गए बजरंगबली?
शाही ठाठ-बाट: 1.5 लाख मेहमान, टनों खाना—मदुरै की भव्य शादी चर्चा में
शिव साधना का खास राज: महादेव जपते हैं राम का यह मंत्र, आप भी जानें विधि
श्रीराम मंत्र की शक्ति: जानें अर्थ, फायदे और सही तरीके से जप कैसे करें
राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव