घर का माहौल खुशनुमा बनाने करें ये उपाय
अगर घर का माहौल अच्छा नहीं रहता और लगातार कलह बना रहता है तो कुछ उपाय कर इसे ठीक किया जा सकता है। इसके लिए घर के लोग जिस बर्तन से पानी पीते हैं, उस बर्तन में से एक लोटा पानी भरकर घर के चारों कोनों और घर के बीचों बीच छिड़क दें। यह उपाय आपको रात के 12 से 3 बजे के बीच करना चाहिए।
अगर घर का कोई सदस्य बहुत लंबे समय से बीमार चल रहा है तो रात के समय उसके तकिए के नीचे एक सिक्का रख दें और सुबह उस सिक्के को श्मशान में फेंक आएं।
गेंदे के फूल पर रोजाना कुमकुम लगाकर इसे तुलसी पर अर्पण करें। ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच का तनाव कम होता है।
शनिवार के दिन सरसों के तेल में मीठे भजिए तलकर गरीबों को खिलाइए। शनि ग्रह से संबंधित कुंडली में जितनी भी बाधाएं हैं, सब शांत हो जाएंगी।
पुत्री की विदाई के समय एक लोटे पानी में हल्दी और एक सिक्का डालकर लड़की के आगे फेंक दें। ऐसा करने से उसका विवाहित जीवन सुखी और खुशहाल रहेगा।
अगर किसी जरूरी कार्य के लिए घर से बाहर जा रहे हैं तो सबसे पहले चार कदम विपरीत दिशा की ओर बढ़ाएं और फिर अपने काम के लिए निकलें।
घर में जब भी खाना बने तो पहली रोटी गाय के लिए और अंतिम रोटी कुत्ते के लिए निकाल लें। ऐसा करने से सभी परेशानियों का नाश होगा।
सूखे नारियल के आधे भाग में चीनी भरकर उसे जमीन में गाड़ दें। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर बरसेगी और आपके जीवन से धन संबंधी परेशानियां समाप्त हो जाएंगी।
अगर घर के छोटे बच्चे को बुरी नजर से बचाना चाहते हैं तो हनुमान जी के बाएं पैर से सिंदूर लेकर बच्चे के मस्तक पर नियमित रूप से लगाएं। ऐसा करने से बच्चे पर आने वाली हर बुरी नजर टल जाएगी।
वास्तु विज्ञान की मानें तो परिवार के सदस्यों की तस्वीर लगाने के लिए घर की उत्तर दिशा, पूर्व दिशा और उत्तर-पूर्व दिशा का प्रयोग किया जाना चाहिए। यह तीनों दिशाएं परिवार के सदस्यों की तस्वीरें लगाने के लिए सही हैं, इसके अलावा इन दिशाओं में करीबी रिश्तेदारों की तस्वीर भी लगाई जा सकती है। परंतु इसके अलावा किसी भी दिशा में परिवार के सदस्यों की तस्वीर नहीं होनी चाहिए।घर की दक्षिण, पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा मृत परिजनों की तस्वीर लगाने के लिए इस्तेमाल की जानी चाहिए।
गौर ग्रीन एवेन्यू में आग का कहर, रहवासियों में दहशत, फायर ब्रिगेड सक्रिय
बंगाल में 9 बजे तक 18.39% वोटिंग, छपरा में भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट के बाद तनाव
भ्रष्टाचार पर सरकार सख्त, इंदौर के PWD अफसर पर गिरी गाज
मध्य प्रदेश को मिलेगी बड़ी सौगात, जलूद में शुरू होगा 60MW सोलर प्लांट
बंगाल चुनाव में हाई वोल्टेज टक्कर, ममता बनर्जी बनाम सुवेंदु अधिकारी पर सबकी नजर
मां Durga की उत्पत्ति का दिव्य रहस्य, क्या कहता है Devi Bhagavata Purana
Hanuman का रहस्य: रामायण के बाद कहां गए बजरंगबली?
शाही ठाठ-बाट: 1.5 लाख मेहमान, टनों खाना—मदुरै की भव्य शादी चर्चा में
शिव साधना का खास राज: महादेव जपते हैं राम का यह मंत्र, आप भी जानें विधि
श्रीराम मंत्र की शक्ति: जानें अर्थ, फायदे और सही तरीके से जप कैसे करें
राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव