लाड़ली बहना योजना की 27वीं किश्त 7 अगस्त को नरसिंहगढ़ से जारी : सीएम मोहन यादव
रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को शगुन: सीएम मोहन यादव 7 अगस्त को देंगे 250 रुपये का उपहार
भोपाल/राजगढ़ – रक्षाबंधन से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश की 1.26 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों को विशेष शगुन देंगे। मुख्यमंत्री 7 अगस्त को राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ से लाड़ली बहना योजना की 27वीं किश्त जारी करेंगे, जिसके तहत बहनों को हर महीने मिलने वाली ₹1250 की राशि के अलावा ₹250 रक्षाबंधन शगुन के रूप में मिलेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह शगुन उनके "भाई" की तरफ से बहनों को राखी के अवसर पर एक स्नेह भरा उपहार है। कार्यक्रम दोपहर 2:45 बजे होगा।
भाई दूज से हर महीने मिलेंगे ₹1500
प्रदेश सरकार ने घोषणा की है कि दीपावली के बाद भाई दूज से सभी लाड़ली बहनों को ₹1250 की बजाय ₹1500 प्रतिमाह दिए जाएंगे। सरकार का लक्ष्य वर्ष 2028 तक यह राशि बढ़ाकर ₹3000 प्रतिमाह करना है। फिलहाल इस योजना में हर महीने 1500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की जा रही है।
महिला सशक्तिकरण पर फोकस
सीएम डॉ. यादव ने कहा कि उनकी सरकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि राज्य में महिलाओं को स्थानीय निकायों और पंचायतों में आरक्षण, स्व-सहायता समूहों के माध्यम से रोजगार, और आर्थिक मजबूती की दिशा में अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, वैसे ही मध्यप्रदेश सरकार भी महिलाओं के हक और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है।
रामेश्वर शर्मा का पलटवार—ममता बनर्जी के बयान पर साधा निशाना
‘हिम्मत है तो 4 मई को इस्तीफा दें’—तृणमूल कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना
विवादों के बाद ‘केडी- द डेविल’ को मिली रिलीज की राह
वोटिंग के बीच हिंसा: BJP-TMC समर्थक भिड़े, नेता की कार पर हमला
मतदान के बाद मिथुन चक्रवर्ती का बयान- इस बार दिख रहा जबरदस्त उत्साह
तनाव के बीच ईरान का बयान: बातचीत हुई तो खुलेगा होर्मुज स्ट्रेट
मतदान के दौरान आरोप-प्रत्यारोप, केंद्रीय बलों पर डराने का आरोप
भंसाली के निर्देशन में फिर दिखेगा भव्य सिनेमाई अनुभव
नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ धाम में पूजा कर काशीवासियों का किया अभिवादन
8 लोकेशनों पर छापेमारी से खुलासे, अवैध संपत्ति का बड़ा जखीरा मिला
गौर ग्रीन एवेन्यू में आग का कहर, रहवासियों में दहशत, फायर ब्रिगेड सक्रिय
कॉमेडी को आसान समझना गलत, इसमें भी होती है गहरी मेहनत
बंगाल में 9 बजे तक 18.39% वोटिंग, छपरा में भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट के बाद तनाव
भ्रष्टाचार पर सरकार सख्त, इंदौर के PWD अफसर पर गिरी गाज
छत्तीसगढ़ में अनोखी शादी: बैलगाड़ी पर निकली बारात, परंपरा की झलक
मध्य प्रदेश को मिलेगी बड़ी सौगात, जलूद में शुरू होगा 60MW सोलर प्लांट