2 मिनट में चमकें दांत, घर बैठे हटाएं प्लाक और टार्टर – अपनाएं ये आसान तरीका!
कई चीजों को खाने से दांत पीले हो जाते हैं। तंबाकू, खैनी और सिगरेट इसके सबसे बड़े जिम्मेदार हैं। यह मुंह सड़ने की शुरुआत होती है। इसे ठीक करने के लिए डॉक्टर ने दो चीजों का नुस्खा बताया है, जिसे करने में 2 मिनट लगेंगे और पहली बार में ही रिजल्ट दिखने लगेगा।
दांत पीले होने का कारण
खाना चबाने के लिए दांतों की बहुत जरूरत होती है। यह जीभ को सुरक्षा भी देते हैं। जब खाना चबता है तो उससे रस निकलता है। जब यह रस और खाने के कण दांतों पर चिपके रह जाते हैं तो उनका रंग पीला पड़ने लगता है। कोला, आइसक्रीम, तंबाकू, सिगरेट पीने वाले लोगों के दांत भी गंदे होते हैं। क्योंकि इन चीजों में खतरनाक केमिकल होते हैं, जो चिपक जाते हैं।
खतरनाक है मुंह की गंदगी
दांतों की गंदगी मुंह के अस्वस्थ होने की निशानी है। इसकी वजह से मसूड़ों से खून आना, मुंह से बदबू आना, कीड़ा लगना, प्लाक और टार्टर जमना जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। धीरे-धीरे दांत अंदर से खोखले हो जाते हैं या फिर उनके ऊपर का इनेमल सड़ जाता है। पीले दांत आपकी मुस्कुराहट और पर्सनालिटी को भी कमतर कर देते हैं।
मिलेगी डेंटिस्ट जैसी सफाई
मगर क्या आप जानते हैं कि घर पर दांतों की सफाई कर सकते हैं। 2 चीजों का इस्तेमाल करने से आपको डेंटिस्ट जैसी सफाई मिल सकती है। यह उपाय पहली बार में ही असर दिखाता है और इसे करने में 2 मिनट का वक्त ही लगेगा।
पीले दांतों का इलाज हैं 2 चीज
दांतों पर जमे मैल को उतारने के लिए अमेरिकी डॉक्टर एरिक बर्ग ने जबरदस्त घरेलू उपाय बताया है। ये दोनों चीजें बत्तीसी को चमकाने के लिए काफी हैं। लेकिन दोनों को साथ में इस्तेमाल करने से जल्दी और बढ़िया परिणाम मिलता है।
2 मिनट में हो जाएगा पूरा उपाय
डॉक्टर एरिक बर्ग ने बताया आपको बेकिंग सोडा और हाइड्रोजन पेरोक्साइड से एक पेस्ट बनाना है। इस पेस्ट को हल्के हाथ से या फिर टूथब्रश पर लेकर दांतों पर रगड़ें। 1 मिनट तक इसे मसलें और फिर साफ पानी से अच्छे से कुल्ला कर लें। इससे दांतों की ऊपरी परत चमक जाएगी।
रोज ना करें ये उपाय
इस उपाय को एक हफ्ते में 2-3 बार ही करें। रोज इस पेस्ट से दांत ना मांजें, क्योंकि इससे दांतों का इनमेल खराब भी हो सकता है। इसे करने के बाद ढंग से कुल्ला करना ना भूलें।
ये चीजें खाएं
क्रंची फल और सब्जियां खाएं। इनका क्रंच नेचुरल क्लीनर का काम करता है। यह दांतों के बीच में फंसी गंदगी को बाहर निकालता है और मैल उतारने में मदद करता है।
रामेश्वर शर्मा का पलटवार—ममता बनर्जी के बयान पर साधा निशाना
‘आप मेरी मां का क्रश’—ट्रंप के बयान पर किंग चार्ल्स हुए लाल
‘हिम्मत है तो 4 मई को इस्तीफा दें’—तृणमूल कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना
विवादों के बाद ‘केडी- द डेविल’ को मिली रिलीज की राह
वोटिंग के बीच हिंसा: BJP-TMC समर्थक भिड़े, नेता की कार पर हमला
मतदान के बाद मिथुन चक्रवर्ती का बयान- इस बार दिख रहा जबरदस्त उत्साह
तनाव के बीच ईरान का बयान: बातचीत हुई तो खुलेगा होर्मुज स्ट्रेट
मतदान के दौरान आरोप-प्रत्यारोप, केंद्रीय बलों पर डराने का आरोप
भंसाली के निर्देशन में फिर दिखेगा भव्य सिनेमाई अनुभव
नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ धाम में पूजा कर काशीवासियों का किया अभिवादन
ईरान का बड़ा दावा—माजिद टेक्नोलॉजी से F-15E जेट को किया ढेर
8 लोकेशनों पर छापेमारी से खुलासे, अवैध संपत्ति का बड़ा जखीरा मिला
गौर ग्रीन एवेन्यू में आग का कहर, रहवासियों में दहशत, फायर ब्रिगेड सक्रिय
कॉमेडी को आसान समझना गलत, इसमें भी होती है गहरी मेहनत
अपने ही जाल में अमेरिका? ईरान तनाव पर जेडी वेंस की चिंता
बंगाल में 9 बजे तक 18.39% वोटिंग, छपरा में भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट के बाद तनाव
भ्रष्टाचार पर सरकार सख्त, इंदौर के PWD अफसर पर गिरी गाज