धनुष का दिल मृणाल पर आया? अफेयर की खबरों पर पहली बार टूटी चुप्पी
मुंबई : इन दिनों मृणाल ठाकुर और धनुष बी-टाउन का हॉट टॉपिक बने हुए हैं। वजह है दोनों के अफेयर की खबरें। पिछले कुछ वक्त से दोनों के एक-दूसरे के प्यार में होने की खबरें एंटरटेनमेंट जगत के गलियारों में छाई हुई हैं। हाल ही में ‘सन ऑफ सरदार 2’ की स्क्रीनिंग के सामने आए एक वीडियो ने इन दोनों के अफेयर की खबरों को और भी हवा दे दी।
वायरल वीडियो से उड़ी खबरें
सोशल मीडिया पर वायरल हुए में धनुष अभिनेत्री मृणाल ठाकुर का हाथ पकड़े दिख रहे हैं। जबकि वहीं मृणाल भी वीडियो में धनुष के कान में कुछ गुफ्तगू करती नजर आ रही हैं। इस दौरान दोनों सितारे एक-दूसरे के काफी क्लोज और खुश नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद नेटिजंस दोनों के अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा करने लगे। हालांकि, अभी तक ये सिर्फ चर्चाएं ही हैं।
सूत्र ने की दोनों की डेटिंग की पुष्टि
हालांकि, इन अफवाहों के बीच अब एक सूत्र ने यह पुष्टि की है कि दोनों डेटिंग कर रहे हैं। इस सूत्र के हवाले से न्यूज 18 शोशा ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा है कि हां, यह सच है कि वे डेटिंग कर रहे हैं। लेकिन यह अभी बहुत नया है और वे अपने रिश्ते को अभी ऑफिशियल नहीं करना चाहते हैं। साथ ही दोनों बाहर घूमने-फिरने और देखे जाने से भी बेफिक्र हैं। दोनों के दोस्त इनके साथ आने से काफी पसंद हैं। क्योंकि इन दोनों के विचार, इनके एथिक्स और इनकी सोच काफी हद तक मिलती हैं। दोस्त वास्तव में उनके लिए उत्साहित हैं क्योंकि उनके मूल्य, पसंद और विचार काफी हद तक एक जैसे और सुसंगत हैं।
बॉलीवुड के साथ साउथ में लगातार काम कर रही हैं मृणाल
मृणाल ठाकुर इन दिनों बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ इंडस्ट्री में भी लगातार काम कर रही हैं। ‘सीता रामम’ की सफलता ने मृणाल के लिए साउथ में भी दरवाजे खोल दिए हैं। मृणाल वर्तमान में अदिवी शेष के साथ ‘डकैत: ए लव स्टोरी’ की शूटिंग कर रही हैं। इसके लिए वो मुंबई और हैदराबाद के बीच आना-जाना करती रहती हैं और दक्षिण में एक कार्यक्रम के दौरान उनकी मुलाकात धनुष से हुई। सूत्र ने आगे बताया कि पहले उनकी दोस्ती हुई फिर बाद में वो दोस्ती प्यार में बदल गई।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल से मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाइज कॉरपोरेशन लिमिटेड के उपाध्यक्ष कांकर ने की सौजन्य भेंट
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में रेलवे सुरक्षा एवं सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर पुलिस मुख्यालय में उच्चस्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित
इंतजार खत्म! छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं का रिजल्ट
शहरी गैस नीति 2026 को मिली मंजूरी, इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा
ICC स्तर पर भी मामले पर नजर बनाए जाने की संभावना
Shaun Pollock ने RCB के सर्वश्रेष्ठ कप्तान को लेकर दिया बड़ा बयान
मतदान की रफ्तार धीमी, TMC ने EVM को ठहराया जिम्मेदार
शराब दुकानों पर डिजिटल निगरानी, QR कोड से चेक होगी कीमत
गंगा एक्सप्रेसवे से सियासी संदेश, पीएम मोदी ने सपा को घेरा
Ranveer Singh के साथ फिर बनेगी दमदार जोड़ी
द्वीप के विकास पर सवाल, राहुल गांधी बोले- यह विनाश है
इस प्रकार ठीक होगी भूलने की बीमारी
“जिंदगी को समझने की कोशिश” जैसे भाव करते थे साझा
खुश रहने करें सूखे मेवे का नाश्ता
बंगाल में सियासी बवाल, सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ TMC का विरोध प्रदर्शन