पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर पीटीआई पूरे पाकिस्तान में करेगी शांतिपूर्ण प्रदर्शन
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी को 5 अगस्त को दो साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने देशभर में विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। पार्टी ने समर्थकों से अपील की है कि वे लोकतंत्र की बहाली और इमरान की रिहाई की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करें।
इमरान वर्तमान में रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद हैं। खबर है कि पीटीआई कार्यकर्ता जेल के बाहर भी प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं। यह देखकर जेल प्रशासन ने अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की मांग की है। प्रशासन को आशंका है कि जेल के आसपास भीड़ जुट सकती है, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।
संभावित विरोध को ध्यान में रखते हुए रावलपिंडी जिला प्रशासन ने 4 से 10 अगस्त तक धारा 144 लागू कर दी है। इस अवधि में चार या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने, रैली निकालने, धरना देने या किसी भी तरह के सार्वजनिक प्रदर्शन पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी। जिला अधिकारियों ने कहा कि यह फैसला एहतियात के तौर पर लिया गया है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
पीटीआई ने आरोप लगाया है कि इमरान को राजनीतिक कारणों से जेल में रखा गया है और सरकार उन्हें चुनाव प्रक्रिया से दूर रखने की साजिश कर रही है। पार्टी प्रवक्ताओं ने कहा कि इमरान की गिरफ्तारी लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है। इमरान को 2023 में अदालत ने भ्रष्टाचार के मामलों में दोषी ठहराया था, जिसके बाद उन्हें अडियाला जेल में रखा गया। तब से पार्टी समर्थक लगातार उनकी रिहाई की मांग कर रहे हैं।
लेकिन इस पूरे मामले पर सरकारी स्तर पर अब तक कोई विशेष बयान सामने नहीं आया है। वहीं विपक्षी दल पीटीआई इस दिन को लोकतंत्र बचाओ दिवस के रूप में मना रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन प्रदर्शनों के माध्यम से पार्टी आने वाले आम चुनावों से पहले जनसमर्थन जुटाना चाहती है। आने वाले दिनों में पाकिस्तान की राजनीति में इमरान खान की भूमिका और पीटीआई के आंदोलन की दिशा अहम हो सकती है।
इस शतक के साथ बाबर ने खास रिकॉर्ड अपने नाम किया
हॉरर-थ्रिलर जॉनर में फिर देखने को मिलेगा अलग अंदाज
‘नमस्ते सदा वत्सले’ के साथ दिखा मातृभूमि के प्रति समर्पण, मेकिंग वीडियो वायरल
3 इडियट्स पार्ट-2 पर मुहर, आमिर बोले—कहानी 10 साल आगे बढ़ेगी
बड़ी सौगात! 11 घंटे का सफर अब सिर्फ 6 घंटे में पूरा
भूमि अधिग्रहण में देरी से अर्थव्यवस्था को झटका: गडकरी
पुलिस गोलीकांड पर गरमाई सियासत, मांझी के बिगड़े बोल
छात्राओं की सफलता पर परिवार और स्कूल में जश्न
चोरी के गहनों से खरीदी कार, प्रेमी-प्रेमिका की साजिश का खुलासा
जल गंगा संवर्धन अभियान से शहडोल में पुराने जल स्त्रोतों को मिल रहा पुर्नजीवन
उप मुख्यमंत्री शुक्ल से मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाइज कॉरपोरेशन लिमिटेड के उपाध्यक्ष कांकर ने की सौजन्य भेंट
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने विंध्य विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. सिंह को दी शुभकामनाएँ
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में रेलवे सुरक्षा एवं सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर पुलिस मुख्यालय में उच्चस्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित
इंतजार खत्म! छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं का रिजल्ट
Narsinghpur स्टेशन पर उतारकर कराया गया उपचार
शहरी गैस नीति 2026 को मिली मंजूरी, इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा