प्रदेश में चलेगा सोलर पंप स्थापित करने का सघन अभियान
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में किसानों के खेतों पर कुसुम योजना के अंतर्गत विभिन्न प्रावधानों का किसानों को लाभ दिलवाते हुए सोलर पंप स्थापना में पूर्ण सहयोग किया जाए। इसके लिए नवकरणीय ऊर्जा विभाग और सभी संबंधित एजेंसियां समन्वय से कार्य कर लक्ष्य पूर्ण करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक में ये निर्देश दिए। बैठक में नवीन और नवकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री राकेश शुक्ला की उपस्थित थे।
बैठक में बताया गया कि प्रदेश में इस वर्ष सोलर पंप स्थापित करने का अभियान प्रारंभ हो चुका है। इस कार्य की प्रगति की मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विस्तार पूर्वक समीक्षा की।
बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश में आगामी वर्ष तक 10 लाख सोलर पंप स्थापित किए जाएंगे। चरणबद्ध रूप से यह कार्य किया जा रहा है। किसानों को खेतों में सोलर पंप की स्थापना से जहां सामान्य बिजली के उपयोग पर होने वाले अत्यधिक व्यय से मुक्ति मिलेगी वहीं इस नवाचार से अन्य किसान भी प्रेरित होंगे। यह कार्य प्रदेश में गति प्राप्त करेगा। इसके लिए किसानों में जागरूकता बढ़ाने के प्रयास भी किए जाएंगे। आने वाले समय में यह भी संभव होगा कि किसान उत्पादित ऊर्जा का विक्रय कर सकेंगे। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन एवं संबंधित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
एक पुलिस अधिकारी की भूमिका पर उठे निष्पक्षता के सवाल
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पूरे नगर में शोक की लहर
‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ की धरती पर AAP की जीत, भाजपा का जादू फीका
इस शतक के साथ बाबर ने खास रिकॉर्ड अपने नाम किया
हॉरर-थ्रिलर जॉनर में फिर देखने को मिलेगा अलग अंदाज
‘नमस्ते सदा वत्सले’ के साथ दिखा मातृभूमि के प्रति समर्पण, मेकिंग वीडियो वायरल
3 इडियट्स पार्ट-2 पर मुहर, आमिर बोले—कहानी 10 साल आगे बढ़ेगी
बड़ी सौगात! 11 घंटे का सफर अब सिर्फ 6 घंटे में पूरा
भूमि अधिग्रहण में देरी से अर्थव्यवस्था को झटका: गडकरी
पुलिस गोलीकांड पर गरमाई सियासत, मांझी के बिगड़े बोल
छात्राओं की सफलता पर परिवार और स्कूल में जश्न
चोरी के गहनों से खरीदी कार, प्रेमी-प्रेमिका की साजिश का खुलासा
जल गंगा संवर्धन अभियान से शहडोल में पुराने जल स्त्रोतों को मिल रहा पुर्नजीवन
उप मुख्यमंत्री शुक्ल से मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाइज कॉरपोरेशन लिमिटेड के उपाध्यक्ष कांकर ने की सौजन्य भेंट
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने विंध्य विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. सिंह को दी शुभकामनाएँ
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में रेलवे सुरक्षा एवं सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर पुलिस मुख्यालय में उच्चस्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित