पटना में युवती के साथ दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल कर किया मानसिक शोषण
सूरजपुर: इंस्ट्राग्राम के जरिए एक युवती को भोजपुरी फ़िल्म में नायिका व गायिका का काम दिलाने एवं डेढ़ लाख रुपये प्रतिमाह दिलाने का झांसा देकर पटना बिहार बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके साथ ही उसका अश्लील वीडियो व फोटो फेसबुक में वायरल करने के मामले में चांदनी बिहारपुर पुलिस ने आरोपित चिंतामणि को पटना बिहार से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
झांसे में आकर बिहार मिलने गई युवती
पीड़ित युवती ने जुलाई को चांदनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वर्ष 2023 में इंस्ट्राग्राम के जरिये उसकी दोस्ती पटना बिहार निवासी चिंतामणि से हुई थी। उसके बाद मोबाइल से बातचीत होने लगी थी। उसी दौरान उसने उससे कहा कि वह उसे भोजपुरी फ़िल्म में हीरोइन व सिंगर बनाकर फिल्मों में काम देने के साथ ही डेढ़ लाख रुपये प्रतिमाह दिला देगा। उसके झांसे में आकर वह उसके कहने पर उससे मिलने पटना बिहार पहुंची थी। जहां उसने उसे किराये में कमरे में ले जाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर दुष्कर्म किया। यही नहीं उसे बंधक बनाकर रख लिया था। करीब एक माह बाद वह उसके चंगुल से निकलकर वापस अपने घर पहुंच गई।
फर्जी ID बनाकर कर किए फोटो-वीडियो वायरल
इसके बाद युवक ने उसे काल कर उससे पैसों की मांग की। पैसा नही देने पर उसका अश्लील वीडियो को इंटरनेट मीडिया में वायरल करने की धमकी दी। भयवश वह पुनः पटना बिहार पहुंची। जहां उसने फिर उसके साथ दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो व फोटो फेसबुक की फर्जी आईडी बनाकर वायरल कर दिया।
पुलिस ने पटना से किया गिरफ्तार
रिपोर्ट पर चांदनी पुलिस ने आरोपित के विरूद्ध धारा 318(2), 127(3), 87, 64(2), 308(2), 351(2) BNS व आईटी एक्ट की धारा 67 (a) के तहत मामला पंजीबद्ध किया। एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने मामले की गंभीरतापूर्वक विवेचना कर आरोपित को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस टीम पटना बिहार के लिए रवाना हुई। जहां आधुनिक तकनीक की मदद से दबिश देकर पुलिस टीम ने आरोपित चिंतामणी 35 वर्ष को धरदबोचा।
आरोपी ने कबूला जुर्म
पूछताछ पर उसने जुर्म स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वीडियो बनाने व वायरल करने में प्रयुक्त एक लेपटाप, दो नग मोबाइल जब्त कर उसे गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रूपेश कुंतल, प्रधान आरक्षक ईशित बेहरा, प्रधान आरक्षक दीपक दुबे, सुशील तिवारी व आरक्षक विकास मिश्रा की टीम सक्रिय रही।
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बद्रीनाथ धाम में चमत्कार! माता-पिता को 5 साल बाद मिला बेटा
साय सरकार की पहल से महिलाओं के सपनों को मिल रही नई उड़ान
प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हो रहे हजारों सपनों के घर
अल्पविराम टूल किट के माध्यम से जीवन में कराया जा रहा है आनंद का अहसास
खाई में गिरते ही कार में आग, बचने का नहीं मिला मौका
ऑटो कंपनियों को नए इंजन और टेक्नोलॉजी पर करना होगा काम
एक पुलिस अधिकारी की भूमिका पर उठे निष्पक्षता के सवाल
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पूरे नगर में शोक की लहर
‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ की धरती पर AAP की जीत, भाजपा का जादू फीका