प्लेयर ऑफ द मैच बना सिराज, पर शराब लेने से किया इंकार
नई दिल्ली : ओवल टेस्ट के हीरो बनने के बाद मोहम्मद सिराज ने तोहफे में मिल रही शराब की बोतल को नहीं लिया. इंग्लैंड की परंपरा के अनुसार वहां प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले खिलाड़ी को शराब दी जाती है. ओवल टेस्ट में सिराज प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद वही शराब नहीं ली. अब सवाल है कि जिस शराब को मोहम्मद सिराज ने ठुकराया, उसे टीम इंडिया के कितने खिलाड़ियों ने पाया? अगर हम सिर्फ ओवल टेस्ट की बात करें तो भी जवाब सिर्फ एक है और अगर पूरी सीरीज की बात करें तो भी एक ही खिलाड़ी को वो शराब मिली है.
सिराज ने जो शराब नहीं ली, गिल को दो बार मिली
इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत ने 2 टेस्ट जीता. टीम इंडिया ने एजबेस्टन में जो सीरीज का दूसरा टेस्ट जीता, उसमें प्लेयर ऑफ द मैच शुभमन गिल बने. उन्हें वहां चैपल डाउन शराब की बोतल भेंट की गई. ठीक वैसे ही ओवल टेस्ट में मिली जीत के बाद शुभमन गिल को प्लेयर ऑफ द सीरीज के बदले वही शराब की बोतल गिफ्ट की गई. मतलब, सिराज ने जिस शराब की बोतल को ओवल में प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद नहीं लिया, सीरीज में शुभमन गिल को वो दो बार मिल चुकी है.
सिराज ने क्यों नहीं ली शराब?
अब सवाल है कि सिराज ने ओवल टेस्ट के हीरो बनने के बाद शराब की बोतल क्यों नहीं ली? तो इसका सीधा कारण सिराज के धार्मिक मान्यताओं से जाकर जुड़ता है. मोहम्मद सिराज इस्लाम धर्म से हैं, जिसमें शराब को हराम या अपवित्र माना जाता है. और. यही उसके नहीं लेने की असली वजह है.
सिराज को क्यों मिल रही थी वो शराब?
मोहम्मद सिराज को ओवल टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच उनके कमाल के प्रदर्शन के लिए चुना गया. उन्होंने ओवल टेस्ट में कुल 9 विकेट झटके. इसमें 4 विकेट उन्होंने पहली पारी में चटकाए जबकि दूसरी पारी में तो पंजा ही खोल दिया. सेकंड इनिंग में सिराज ने 104 रन देते हुए 5 विकेट चटकाए.
सिराज ने शराब की जो बोतल नहीं ली और शुभमन गिल को टेस्ट सीरीज में जो दो बार मिली, वो शराब अंगूर से बनाई जाती है. चैपल डाउन नाम के उस शराब को किसी खास अवसर या समारोह पर ही गिफ्ट में दिया या आजमाया जाता है.
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बद्रीनाथ धाम में चमत्कार! माता-पिता को 5 साल बाद मिला बेटा
साय सरकार की पहल से महिलाओं के सपनों को मिल रही नई उड़ान
प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हो रहे हजारों सपनों के घर
अल्पविराम टूल किट के माध्यम से जीवन में कराया जा रहा है आनंद का अहसास
खाई में गिरते ही कार में आग, बचने का नहीं मिला मौका
ऑटो कंपनियों को नए इंजन और टेक्नोलॉजी पर करना होगा काम
एक पुलिस अधिकारी की भूमिका पर उठे निष्पक्षता के सवाल
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पूरे नगर में शोक की लहर
‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ की धरती पर AAP की जीत, भाजपा का जादू फीका